सहारनपुर

स्कूटी के लिए पति पर FIR दर्ज कराने पहुंची महिला, पुलिस भी हैरान

UP news महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पति से स्कूटी दिलवाने की मांग की है। पति छह महीने से घर से गायब है।

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो

Crime : सहारनपुर की रहने वाली एक महिला ने पति के सामने स्कूटी को प्राथमिकता दी है। एसएसपी कार्यालय पहुंची इस महिला ने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। महिला ने कहा है कि पति छह महीने पहले घर से स्कूटी लेकर निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा है। स्कूटी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसी आधार पर महिला ने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

पार्टी में बेटी संग नाच रहे साले की जीजा ने कर दी हत्या

महिला की शिकायत पर पुलिस भी हैरान

महिला की इस शिकायत को देखकर एक बार तो एसएसपी भी हैरान रह गए लेकिन जब महिला ने बताया कि स्कूटी उसके नाम पर है। पति किश्त नहीं दे रहा है लोन वाले रोजाना परेशान कर रहे हैं, इसलिए स्कूटी की आवश्यकता है। इसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कुतुबशेर थाने को दी है। इस मामले में अब पुलिस महिला को समझा रही है कि पति-पत्नी के झगड़ो में ऐसा नहीं होता है। पति-पत्नी के झगड़ों में जब तक कोई बड़ा अपराध ना हुआ हो तो दोनों पक्षों की काउंसलिंग होती है और उन्हे समझाया जाता है। उधर महिला इसी बात को लेकर अड़ी हुई है उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाए।

दोनों पक्षों से बात कर रही पुलिस ( UP News )

इस मामले को जानकर पुलिस भी हैरान है। महिला शिकायतकर्ता थाने के चक्कर लगा रही है। महिला का साफ है कि पति जिस स्कूटी को लेकर गया है वह स्कूटी महिला के नाम है। ऐसे में पति ने अपराध किया है। पति ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। महिला का कहना है कि छह महीने से पति घर से बाहर है। अपने साथ स्कूटी ले गया है। किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। इन सभी शिकायतों के बावजूद हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला ना तो पति की वापसी की गुहार लगा रही है और ना ही इस बात पर महिला का कोई जोर है कि पति किसी अन्य महिला के साथ रह रही है।

महिला चाहती है पति के खिलाफ FIR

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। पति पिछले करीब छह महीने से बाहर है। महिला का आरोप है कि पति स्कूटी ले गया है और किश्त नहीं भर रहा। ऐसे में महिला को परेशानी हो रही है। अब महिला से बात की जा रही है और उसके पति से भी संपर्क किया जा रहा है। पारिवारिक विवाद है। कोशिश की जा रही है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के आधार पर मामले को निपटारा करवाया जाए। अगर पहली कोशिश यही की जा रही है इसके बाद भी अगर मामला नहीं निपटता है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
30 Dec 2025 05:27 pm
Published on:
30 Dec 2025 01:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर