सहारनपुर

दलितों के सवाल पर अखिलेश ने चंद्रशेखर से माइक छीना, रावण ने वापस खींचा, बोले- जवाब दूंगा

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव प्रचार में जुटे अखिलेश यादव ने सहारनपुर में रोड शो के बाद चंद्रशेखर के साथ मंच साझा किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2023, 8:46 AM IST
chandra shekhar akhilesh yadav
चंद्रशेखर ने सहारनपुर में सपा को जिताने की अपील की है।

सहारनपुर में अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार शाम को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब दोनों नेता एक-दूसरे के सामने से माइक खींचते दिखे। हालांकि ये किसी गुस्से में नहीं बल्कि एक सवाल की वजह से हुआ।


चंद्रशेखर से हुआ था दलितों पर सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर बोले रहे थे। तभी उनसे सवाल हुआ कि आप दावा कुछ भी करें लेकिन आपके साथ आपका दलित समाज नहीं दिख रहा है। सवाल होते ही अखिलेश ने कहा कि ये लोग बस खिलाफ सवाल करते हैं और माइक उनसे मुंह के सामने से खींच लिया।

अखिलेश के माइक खींचते ही चंद्रशेखर ने कहा कि नहीं खिलाफ सवाल नहीं है, मैं जवाब दूंगा। ये कहते हुए चंद्रशेखर ने तुरंत ही वापस माइक अखिलेश के हाथों से अपनी ओर खींच लिया।

चंद्रशेखर ने इसके बाद माइक लेकर कहा कि मैं आपके सवाल तो पूरी तरह गलत नहीं कहता। आपकी बात सही हो सकती है क्योंकि कोई भी भरोसा बनने में समय लगता है। अभी कुल 3 साल की राजनीति है। मैं आपसे वादा करता हूं कि जल्दी ही अपने समाज का भरोसा मुझ पर जमेगा।

Updated on:
3 May 2023, 8:46 AM IST
Published on: