सहारनपुर

इमरान के खिलाफ उनकी बहन ने ही खोला मोर्चा, बोलीं- भाभी का नाम खदीजा नहीं गरिमा, मेयर बनीं भी तो अयोग्य हो जाएंगी

UP Nikay Chunav: बसपा कैंडिडेट खदीजा की नन्द शाजिया का कहना है कि इमरान मसूद भाजपा से मिले हैं और मुसलमानों को झूठा डर दिखा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2023, 9:22 AM IST
saharanpur news
शाजिया मसूद(बायें) बसपा कैंडिडेट खदीजा के साथ इमरान मसूद(दायें)

सहारनपुर में बसपा नेता इमरान मसूद की बहन शाजिया ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शाजिया ने खुलकर सपा का समर्थन करने की अपील की है। साथ ही अपनी भाभी खदीजा की उम्मीदवारी पर भी सवाल उठाए हैं।


खदीजा नहीं गरिमा है उनका नाम
सहारनपुर में बसपा से मसूद परिवार की बहू खदीजा कैंडिडेट हैं। उनका चुनाव प्रचार उनके जेठ इमरान मसूद देख रहे हैं। इमरान और खदीजा के खिलाफ परिवार का ही एक धड़ा सामने आ गया है। ये इमरान की बहन शाजिया हैं।

रशीद मसूद की बेटी और बसपा कैंडिडेट खदीजा की सगी नंद शाजिया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की है। शाजिया ने कहा कि खदीजा नाम से पर्चा भरा है लेकिन सारे लीगल डॉक्यूमेंट में अपना नाम गरिमा लिखा है। ऐसे में अगर किसी वजह से वो जीत भी गईं तो मेयर नहीं रह पाएंगी, उनको पद से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

इमरान भाई के चीखने चिल्लाने में ना फंसे लोग: शाजिया
शाजिया ने इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि वो चीख-चिल्लाकर भाजपा का डर दिखाते हैं। लोग इस डर में ना फंसे और सपा का साथ दें। शाजिया ने कहा कि बसपा तो भाजपा की बी टीम है। अगर भाजपा चाहती तो 2 नाम की वजह से खदीजा पर्चा कैंसिल हो सकता था।

'मुचलके तो होते रहे हैं, इसमें क्या नई बात'
इमरान के खिलाफ मुचलके की कार्रवाई पर शाजिया ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। ये सामान्य चीज है। पहले भी इस तरह की कार्रवाई होती रही है। ऐसे में इस पर इमरान बेवजह की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश ना करें।

शाजिया मसूद ने ये भी कहा कि केंद्र में और प्रदेश में जब से भाजपा सरकार है। तबसे इमरान मसूद के खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उनके खिलाफ जो पुराने मुकदमें हैं, वो भी ठंडे बस्ते में हैं।

Updated on:
3 May 2023, 9:22 AM IST
Published on: