सहारनपुर

देखिए कावड़ियाें के लिए कैसे वर्दी में हथाैड़ा चलाकर पसीना बहा रहे ये पुलिसकर्मी, आप भी करेंगे सैल्यूट

कांवड़ियाें की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी पुलिस भी जी जान से लगी हुई है। देखिए किस तरह से हाईवे पर हथाैड़े चला रहे हैं ये पुलिसकर्मी

2 min read
police

सहारनपुर।

श्रावण मास में सिर्फ आम जन ही नहीं यूपी पुलिस भी कांवड़ियाें के सेवा के लिए जी जान से जुटी हुई है। पुलिसकर्मियाें के सेवाभाव काे दर्शाती एक एेसी ही वीडियाे हम आपकाे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिखा रहे हैं। यहां आज रात से डायवर्जन प्लान लागू हाेना है। इसके लिए पुलिसकर्मी व्यवस्था में लगे हुए हैं। डा. भीम राव अंबेडकर चाैक पर पुलिसकर्मियाें काे एक बाेर्ड लगाना था जब काेई मजदूर इस कार्य के लिए नहीं मिला ताे पुलिसकर्मी आैर हाेमगार्ड खुद ही हथाैड़ा (घण) लेकर लग गए आैर बाेर्ड लगाने के लिए कंकरीट की सड़क में छेद कर दिया। पुलिसकर्मियाें के इसी सेवाभाव कार्य के प्रति गंभीरता आैर लगन काे दर्शाने के लिए हमने इन पुलिसकर्मियाें के कार्य काे घूमते कैमरें में कैद कर लिया। अब हम आपकाे यही वीडियाे दिखा रहे हैं। इस वीडियाे में आप देख सकते हैं कि जाे कार्य मजदूर के इंतजार में काफी देर तक रुक सकता था या टल सकता था उस कार्य काे इन पुलिसकर्मियाें ने खुद ही हथाैड़ा हाथ में संभालकर करना शुरू कर दिया आैर महज पांच मिनट में कांवड़ यात्रा मार्ग पर डायवर्जन का बाेर्ड लगा दिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मी पूरी मेहनत आैर लगन के साथ-साथ सेवाभाव से व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। लगातार बरसात से व्यवस्था में जाे देरी हुई है उस समय काे पूरा करने के लिए पुलिसकर्मी किसी का इंतजार नहीं कर रहे आैर कार्याें काे तेजी से पूरा कर रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है। कावड़ियाें की व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। कावड़ियाें काे किसी तरह की काेई परेशानी ना हाे इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

इन राज्याें के कावड़ियां जाएंगे सहारनपुर से हाेकर

कांवड़ मेले के लिहाज से उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला सहारनपुर बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल यह उत्तराखंड के बार्डर पर है। सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आैर पंजाब के कावड़ियां इसी प्रदेश से हाेकर हरिद्वार जाते हैं। इसी तरह से रेल मार्ग से हाेकर देश की राजधानी दिल्ली तक के कावड़ियां सहारनपुर से हाेकर ही हरिद्वार जाते हैं। यही कारण है कि कावड़ मेले के चलते सहारनपुर बेहद महत्वपूर्ण जिला है।

Published on:
29 Jul 2018 03:59 pm
Also Read
View All