सहारनपुर

अब सहारनपुर हिंसा के आराेपी माेहर्रम अली पप्पू से हुई भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की मुलाकात

छुटमलपुर स्थित चंद्रशेखर के आवास पर दाेनाें के बीच काफी देर तक हुई बातें
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 9:01 AM IST
saharanpur news
bhim armi chif

सहारनपुर।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से सहारनपुर हिंसा के आरोपी मोहर्रम अली पप्पू ने मुलाकात की है। मोहर्रम अली पप्पू चंद्रशेखर के छुटमलपुर स्थित आवास पर पहुंचे और वहां चंद्रशेखर से काफी देर तक मुलाकात की। इस दौरान क्या-क्या बातें हुई ? यह तो जानकारी नहीं मिली है लेकिन सहारनपुर दंगे के आरोपी की इस मुलाकात के बाद एक बार फिर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर सुर्खियों में हैं। यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हम आपको बता दें कि मोहर्रम अली पप्पू पर सहारनपुर दंगे की आग को भड़काने के आरोप लगे थे। सहारनपुर पुलिस ने 80 से अधिक मुकदमें मोहर्रम अली पप्पू के खिलाफ दर्ज किए थे। यह अलग बात है कि इन मुकदमों के सबूत ना मिलने पर अधिकांश मुकदमों में मोहर्रम अली पप्पू को क्लीन चिट मिल चुकी है और अब महज 5 मुकदमे ही विचाराधीन हैं लेकिन मोहर्रम अली पप्पू पर जो आरोप लगे हैं वह बेहद संगीन हैं। भीम आर्मी काे सामाजिक संगठन बताने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की इस मुलाकात को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। चंद्रशेखर उर्फ रावण के छुटमलपुर स्थित आवास पर उनसे मिलने वालों की कतार लगी हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग उनसे मिलने के लिए छुटमलपुर पहुंच रहे हैं। यहां खुफिया एजेंसियां जी लगी हुई हैं और लगातार यह नजर जमाए हुए हैं कि चंद्रशेखर से मिलने के लिए कौन-कौन उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

शासन काे भेजी गई रिपाेर्ट

सूत्राें की माने ताे, भीम आर्मी चीफ से मिलने के लिए उनके आवास पर सहारनपुर दंगे का आराेपी माेहर्रम अली पप्पू पहुंचे यह रिपाेर्ट भी शासन काे स्तर काे भेज दी गई है। साेमवार काे कर्नाटक से आई इस्माईल ने भी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात की है। दाे दिन से चंद्रशेखर अपने ही आवास छुटमलपुर ही हैं।

Published on: