घायल बच्चे काे जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती हालात खतरे से बाहर, मृतक बदमाश की शिनाख्त नहीं
सहारनपुर।
रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव तुरतमखेड़ी में कार सवार बदमाशाें ने 11 साल के एक बच्चे काे गाेली मार दी। इस घटना काे अंजाम देकर भाग रहे बदमाशाें काे ग्रामीणें ने घेर लिया ताे बदमाश एक खेत में घुस गए। गुस्साए ग्रामीणाें ने एक बदमाश काे माैके पर ही ढेर कर दिया जबकि दूसरे की जमकर पिटाई करने के बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है जबकि, इसके फरार साथियाें की तलाश में इलाकें के जंगलाें में कांबिग की जा रही है। एसएसपी उपेंद्र कुमार माैके पर माैजूद हैं। उन्हाेंने बताया कि घायल बच्चे के पैर में गाेली लगी है जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकाें ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
एेसे हुई वारदात
यह वारदात साेमवार देर शाम की है। बताया जाता है कि गांव का फरीद नाम का युवक तीन दिन पहले जेल से छूटकर आया था। इस पर कई मुकदमें चल रहे हैं। ग्रामीणाें के मुताबिक, सैंट्राें कार आैर इनफिल्ड बाइक पर सवार हाेकर आए बदमाशाें ने फरीद के घर पर ताबड़ताेड़ फायरिंग शूरू कर दी। गाेलियाें की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हाे गए आैर इसी दाैरान बदमाशाें की एक गाेली गांव के ही 11 साल के बच्चे नाहिद के पैर में जा लगी। नाहिद जमीन पर गिर गया आैर बदमाश भागने लगे। इस पर ग्रामीणाें का गुस्सा फट पड़ा आैर उन्हाेंने बदमाशाें का पीछा शुरू कर दिया आैर फायरिंग करने लगे। बदमाशाें की कार खेत में कच्चे रास्ते में फंस गई आैर पीछे से ग्रामीणें काे आता देख बदमाश गन्ने के खेत में घुस गए। बदमाशाें ने फायर की ताे ग्रामीणाें ने भी गाेली चला दी। इस दाैरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गाेली लगने से घायल हाे गया जिसे बाद में ग्रामीणाें ने जमकर पीटा आैर इसकी माैत हाे गई। एक अन्य बदमाश काे ग्रामीणाें ने पीटा लेकिन कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। बाद में ग्रमीणाें ने दूसरे बदमाश काे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में इसने बताया है कि यह तीतराें क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने पूछने पर बतााया कि जाे हमलावर मारा गया है उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। इसके साथी से पूछताछ की जा रही है आैर क्षेत्र में कांबिग चल रही है। अन्य बदमाशाें की तलाश की जा रही है।