सहारनपुर

तमंचे में गोली भरकर हाथ में लेकर खुलेआम हाइवे पर युवक कर रहा था प्रर्दशन, वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

Highlights: -एसपी देहात ने कहा है कि वीडियो वायरल हो रही है और इसकी जांच देवबंद इंस्पेक्टर को दे दी गई है -जो युवक इस तरह हाथ अवैध तमंचा लेकर जा रहे हैं -उन पर जल्दी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2019, 7:38 PM IST
screenshot_from_2019-11-15_19-28-13.jpg

देवबन्द। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर चार युवक दो मोटरसाइकिल पर जाते दिख रहे हैं। जिसमें पीछे बैठा एक युवक हाथ में तमंचा लेकर और उसमें गोली भरकर हाथ में खुलेआम लेकर जाता दिख रहा है। यह वीडियो देवबंद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इस संबंध में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कहा है कि वीडियो वायरल हो रही है और इसकी जांच देवबंद इंस्पेक्टर को दे दी गई है। जो युवक इस तरह हाथ अवैध तमंचा लेकर जा रहे हैं। उन पर जल्दी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी देहात विधा सागर मिश्र ने बताया कि आपके माध्यम से वायरल वीडियो की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें 4 युवक है जो अवैध असले में कारतूस भर रहे हैं और उसका प्रदर्शन कर रहे हैं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवबंद को जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाने का आदेश पारित किया है।

Updated on:
15 Nov 2019, 7:38 PM IST
Published on: