सहारनपुर

रखेंगे इन सात बाताें का ध्यान ताे 70 की उम्र में भी दिल बना रहेगा जवान

विश्व ह्दय दिवस पर डॉक्टर संजीव मिगलानी बता रहे हैं 7s का एेसा फॉर्मुला जिसे अपनाने से 70 की उम्र में भी जवां बना रहेगा आपका दिल
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 11:24 PM IST
world heart day
world heart day

सहारनपुर।

अगर आप अपने दिल काे 70 की उम्र में भी जवां रखना चाहते हैं ताे मान लीजिए कि आज आपाकाे इसका ''मंत्र'' मिल गया है। इस खबर में हम आपकाे एक एेसा ''फॉर्मुला'' बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर हर काेई अपने दिल काे 70 की उम्र में भी जवां रख सकता है। इस फॉर्मुले का नाम है 7s आैर यह फॉर्मुला हमे यूपी के सहारनपुर में प्रेक्टिस करने वाले गाेल्ड मेडलिस्ट एंव हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर संजीव मिगलानी ने दिया है। इस फॉर्मुले के मुताबिक आपकाे सात एस यानि 7s से बचना है आैर अगर आप जीवन में इन सात एस से बचने में सफल हाे जाते हैं ताे समझ लीजिए कि आपका दिल 70 की उम्र में भी जवां बना रहेगा।

आप साेच रहे हाेंगे कि ये 7s क्या हैं ? आपके जहन में यह भी सवाल उठ रहा हाेगा कि पता नहीं फॉर्मुला कितना मुश्किल हाेगा ? यदि आपके जहन में यह सभी सवाल उठ रहे हैं ताे जान लीजिए कि यह फॉर्मुला उस मैथ के फॉर्मुले की तरह बिल्कुल नहीं जिसे याद रखना आैर फिर अप्लाई करना बेहद मुश्किल हाेता था, आपके लिए अच्छी खबर है कि यह फॉर्मुला याद रखने में ताे बेहद आसान है ही अप्लाई करने भी काफी सरल है।

फॉर्मुले के मुताबिक इन 7s से आपकाे बचना हाेगा

First (S) is Smoking यहां पहला एस स्मॉकिंग यानि धुम्रपान बताया गया है जाे हमारे दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है।

Second (S) is Salt दूसरा एस यहां सॉल्ट यानि नमक काे बताया है। हमे खाने की वस्तुआें में नमक का इस्तेमाल कम करना चाहिए। अचार आैर चटनी से भी बचान चाहिए

Third (S) is Sugar तीसरा एस यहां शुगर यानि मीठे काे बताया गया है मीठा भी हमे कम ही लेना चाहिए

Fourth (S) is Stress चाैथा एस यहां स्ट्रैस यानि तनाव काे बताया गया है। हमे तनाव से बचना चाहिए आैर खुश रहना चाहिए।

Fifth (S) is Saturated fat पांचवा एस यहां सैचुरेटिड फैट यानि जंक फूड जैसे माेमाेज, चाऊमीन, इडली, डाेसा, बर्गर आदि काे बताया गया है। हमे इनसे भी परहेज करना चाहिए।

Sixth (S) is Spirit छठा एस यहां स्प्रिट यानि एल्काेहल यानि शराब काे बताया गया है। हमे शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।

Seventh (S) is Sedentary life style यहां सातवा एस सीडेंट्री लाईफ स्टाइल काे बताया गया है यानि हमे बहुत ज्यादा सिटिंग लाइफ स्टाइल नहीं रखनी चाहिए। काम करते समय घूमते फिरते रहना चाहिए लगातार चेयर पर नहीं बैठना चाहिए।

अगर आप इन सात (एस) काे अपने जीवन से दूर कर देंगे ताे समझ लीजिए कि आपके दिल के बीमार हाेने की आशंकाएं 99.99 प्रतिशत कम हाे जाएंगी आैर 70 की उम्र में भी आपका दिल जवां बना रहेगा।

Updated on:
29 Sep 2018, 11:24 PM IST
Published on: