सम्भल

संभल से अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बताया कौन लड़ेगा शफीकुर्रहमान बर्क की जगह चुनाव

Sambhal Lok Sabha Elections 2024: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) बुधवार को सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rahman Burke) के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने संभल पहुंचे। अखिलेश यादव ने लोगों से कहा कि पार्टी आपकी भावनाओं को समझती है। डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की सियासी विरासत को उनका परिवार ही संभालेगा।

less than 1 minute read
Mar 06, 2024
Akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने योगी मंत्रीमंडल विस्तार पर प्रतिक्रिया दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने कहा कि ये मंत्री सिर्फ मंत्री ही बने रह जाएंगे, काम नहीं कर पाएंगे। इस दौरान सपा अध्यक्ष ‌अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने संभल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

संभल की ताजा खबरें: Sambhal News in Hindi


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rahman Burke) की सियासी विरासत को उनका परिवार ही संभालेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने स्पष्ट कर दिया कि शफीकुर्रहमान बर्क की जगह उनके पोते रहमान बर्क को संभल से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने शफीकुर्रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rahman Burke) के चुनाव की तैयारी करने के लिए कह भी दिया है।


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस बाद संविधान मंथन होने जा रहा है। ये चुनाव संविधान को मानने वाले और न मानने वालों के बीच है। मेरा मामना है कि देश की जनता संविधान को मानने वाले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान दिया वह सबको बराबर का हक और सम्मान देता है। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है।

Published on:
06 Mar 2024 06:04 pm
Also Read
View All