सम्भल

लोकसभा चुनाव 2024: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बोले- 2007 के फॉर्मूले पर लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि अगर ठीक तरह से पहले ही पिछड़ों का आरक्षण लागू कर देते तो किसी को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ती और ना बीजेपी को इतना लंबा नाटक करना पड़ता।

2 min read
Mar 31, 2023
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने BJP और कांग्रेस सहित सभी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “सारे दल बसपा की नकल करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा की तैयारियां पूरी है। बसपा 2007 के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी उसका किसी से गठबंधन नहीं होगा।”

दरअसल, विश्वनाथ पाल संभल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर बसपा की रणनीति पर कहा, “बसपा की बहुत मजबूत तैयारी है। निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट देने की तैयारी में है।”

मुस्लिम क्या इस देश में नहीं रहता है- बसपा प्रदेश अध्यक्ष
क्या BJP की मुस्लिमों में घुसने की तैयारी है? ऐसे में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “क्या यह कोई नई चीज है मुस्लिम क्या इस देश में नहीं रहता है। क्या उसका हक अधिकार नहीं है। अगर बीजेपी कर रही है तो यह कोई नई बात नहीं है।”

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “बीजेपी क्या कर रही है यह उनसे पूछिए? बहुजन समाज पार्टी गांव चलो अभियान के तहत बूथ स्तर पर, सेक्टर स्तर पर बैठक कर रही है जिनकी तैयारी नहीं थी। वह किसी ना किसी बहाने बाहर चले गए थे।”

बीजेपी ने बहुत बड़ी बेईमानी की है- बसपा प्रदेश अध्यक्ष
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “अगर ठीक तरह से पहले ही पिछड़ों का आरक्षण लागू कर देते तो किसी को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ती और ना कोर्ट का निर्णय आता और ना बीजेपी को इतना लंबा नाटक करना पड़ता। यह सब बीजेपी की सोची समझी साजिश थी। पिछड़ों के साथ बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। उनकी जो कमेटी बनी थी उसमें बीजेपी ने बहुत बड़ी बेईमानी की है।”

Updated on:
31 Mar 2023 12:15 pm
Published on:
31 Mar 2023 12:13 pm
Also Read
View All