Sambhal News : 30 मार्च को पिता ने बच्ची का शव कब्रिस्तान में दफना दिया शुक्रवार को जब बच्ची के कब्र पर दुआ पढ़ने गया तो देखा कि कब्र खुली हुई है।
संभल में एक बच्ची का इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने बच्ची का शव कब्रिस्तान में दफनया। इसी बीच हैरान करने वाली घटना सामने आई। बच्ची को दफनाने के अगले दिन जब पिता कब्रिस्तान पहुंचे तो भौंचके रह गए। उनकी मरी हुई बेटी की लाश कब्र से निकालकर किसी ने पेड़ पर लटका दिया था।
शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया फिर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ये घटना असमोली थाना क्षेत्र शहबाजपुर की है। नसीम की पत्नी फिरदोस ने मंगलवार को मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब होने पर नसीम ने उसे डॉक्टर को दिखवाया। इलाज के दौरान 4 दिन बाद बच्ची की मौत हो गई। 30 मार्च को नसीम ने बच्ची का शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इसके बाद वह शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद जब बच्ची के कब्र पर दुआ पढ़ने गया तो देखा कि कब्र खुली हुई है।
कब्र से 50 मीटर दूर मिला लाश
इस बात की जानकारी उसने परिजनों की दी। मौके पर पहुंचे परिजन ये देख हैरान हो गए। वहीं ये बात गांव में आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते भीड़ लग गई। ग्रामीणों को बच्ची पर डाला गया कफन कब्र से 50 मीटर दूर मिला। कब्रिस्तान में ही एक पेड़ पर गले में रस्सी से बंधी हुई बच्ची की लाश मिली।
बच्ची के पिता नसीम ने बताया कि 6 महीने पहले भी आफताब की पत्नी आसमा की भी कब्र खोलकर किसी ने शव के साथ छेड़छाड़ की थी। जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो थाना अध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंच कर नजवात बच्ची का शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।