संत कबीर नगर

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर अंकुर राज तिवारी का हमला, बोले- विपक्ष संगठन की कमियां छिपाने के लिए EVM-SIR के मुद्दे उठाता है

Ankur Raj Tiwari: EVM और SIR के मुद्दे पर बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष संगठन की कमियां छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाता है।
2 min read
BJP
बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी (IANS Photo)

Uttar Pradesh Politics News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में EVM और SIR के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी ने निशाना साधा है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विपक्ष बार-बार ऐसे मुद्दे उठाकर अपने संगठन की कमियों और खामियों को छिपाने की कोशिश करता है। अंकुर राज तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक और संवैधानिक मुद्दों को राजनीतिक ढाल की तरह इस्तेमाल कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।

PDA में ‘परिवार’ के बाद कौन- ओपी राजभर

वहीं, राज्यसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवाल उठाए हैं। राजभर ने अपने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें सुनने में आया है कि अखिलेश यादव राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये तीनों प्रत्याशी पीडीए से जुड़े होंगे? राजभर ने कहा कि पहला प्रत्याशी तो प्रोफेसर साहब हैं और वह अखिलेश के पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए। इसके बाद उन्होंने पूछा कि अब ‘डी’ और ‘ए’ से कौन होगा? क्या ‘डी’ से कोई ‘दौलतमंद’ होगा और ‘ए’ से कोई ‘अपराधी’?

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि पिछड़े वर्ग, दलित और मुसलमान जानना चाहते हैं कि अखिलेश यादव के पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत कैसे हो रही है।

अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन एक महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब देश की स्थिति बहुत खराब है। उनके मुताबिक, देश की आर्थिक और विदेश नीति पर अमेरिका का प्रभाव बढ़ गया है। इसके चलते महंगाई बढ़ी है और किसान व मजदूर परेशान हैं।

अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि लोगों के वोट का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर ने दलितों, पिछड़े वर्गों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और देश के लोगों को वोट देने का अधिकार दिलाया था। बीजेपी इस अधिकार को छीनना चाहती है और लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। इसलिए यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण और सार्थक है।

Updated on:
30 Sept 2026 11:21 am
Published on:
30 Sept 2026 09:25 am