16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निषाद पार्टी के विधायक और SHO में बहस, विधायक बोले- पहले ब्राह्मणों और अब दलितों को परेशान किया जा रहा है

Santkabir nagar news: संतकबीर नगर के मेंहदावल थाना में निषाद पार्टी के विधायक अनिल त्रिपाठी और SHO में आधे घंटे से अधिक समय तक बहसबाजी हुई, विधायक एक मामले की पैरवी में थाने पहुंचे थे।
2 min read
Google source verification
Up news. Santkabir Nagar news

विधायक और SHO (सोर्स: पत्रिका)

MLA Anil Tripathi: संतकबीरनगर में मंगलवार की शाम निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी अचानक मेहदावल थाने पहुंचे, यहां एक मामले को लेकर विधायक और मेंहदावल थाने के SHO राकेश कुमार सिंह के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक बहसबाजी होती रही। जानकारी के मुताबिक मामला मुकदमा दर्ज करने और एक पक्ष के व्यक्ति को थाने में बैठाने को लेकर बढ़ा। इस पूरे प्रकरण में विधायक ने SHO पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया और SP संदीप कुमार मीना को फोन कर अपनी नाराजगी जताई।

जानकारी के मुताबिक, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी अपने गांव बेलौली में हुए विवाद के मामले में एक पक्ष के समर्थन में मेंहदावल थाने पहुंचे थे। विधायक ने इस मामले का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में विधायक ने SHO से रामकेवल नाम के व्यक्ति को थाने में बैठाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि बिना जांच के किसी व्यक्ति को थाने में कैसे बैठाया गया और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया कैसे शुरू की जा रही है।

विधायक ने SP संतकबीर नगर से बात कर SHO पर लगाए गंभीर आरोप

इस पर SHO राकेश कुमार सिंह ने कहा कि रामकेवल धमकी दे रहा था और हंगामा कर रहा था। विवाद की आशंका को देखते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। SHO ने वीडियो में एससी-एसटी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अगर एक पक्ष की शिकायत पर बिना जांच मुकदमा दर्ज किया गया है, तो दूसरे पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में विवाद बढ़ सकता है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने मोबाइल पर SP संदीप कुमार मीना से बात करते हुए SHO पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा केि पहले ब्राह्मणों और अब दलितों को परेशान किया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक शनिवार को बेलौली गांव में बाजरे की फसल काटने को लेकर हनुमान चौधरी और रामलौट के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने हनुमान चौधरी की तहरीर पर रामलौट समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रामलौट पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं। विधायक अनिल त्रिपाठी ने रामलौट पक्ष की ओर से SHO से फोन पर बात की थी।

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग