20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतकबीर नगर पुलिस का एक्शन: 50 हजार का ईनामिया भुट्टू अली सहित तीन गिरफ्तार, कई जिले में दर्ज हैं मुकदमे

Sant kabir nagar police: रविवार को संतकबीर नगर जिले में धनघटा और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र की ओर से घोषित 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Google source verification
Up news, santkabir nagar police,

पत्रकार वार्ता करते हुए SP संतकबीर नगर सोमेंद्र मीणा (सोर्स: पत्रिका)

Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर जिले की पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी तस्कर भट्टू अली को गिरफ्तार कर लिया। यह कारवाई धनघटा और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने की और वांछित आरोपी समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।

इन चीजों की हुई बरामदगी

इनके कब्जे से 23 किलो 810 ग्राम गांजा, एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। SP संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना ने इस गुड वर्क पर धनघटा और महुली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बिहार के गोपालगंज का वाशिंदा है भुट्टू अली

भुट्टू अली पुत्र नूर मोहम्मद शाह, बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले का निवासी है। वह धनघटा और महुली थाने में दर्ज चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। DIG बस्ती ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की थी, जानकारी के मुताबिक आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 12 मुकदमें दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर भागा

गिरफ्तारी की सूचना देते हुए SP ने बताया कि बिना नंबर की एक पिकअप में सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति अशरफपुर बाजार में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर चालक बैरियर तोड़ते हुए सिरसी की ओर भाग निकला। इसकी सूचना मिलते ही महुली पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी।

पुलिस से घिरने पर पिकअप पेड़ से टकराई

बदमाश दोनों तरफ से घिरने पर भागने लगे, इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। हादसे में चालक के पैर में चोट आने पर उसे सीएचसी हैंसर बाजार भेजा गया। धनघटा थाने में बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया प्राथमिकी दर्ज किया गया है। SP ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कबाड़ और नए पार्ट्स जोड़कर बिना नंबर की पिकअप तैयार कराई थी तथा पहचान छिपाने के लिए इंजन और चेसिस नंबर भी घिसकर मिटा दिए थे।

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

मुख्य आरोपी भुट्टू अली ने पूछताछ में धनघटा क्षेत्र के सिरसी और महुली क्षेत्र के तरयापार में करीब एक वर्ष पहले हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। उसने बताया कि वारदात के दौरान सुरक्षा के लिए साथी को तमंचा और कारतूस भी उपलब्ध कराया था। आरोपी अपने साथियों के साथ कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी और गोवंश तस्करी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। SP ने बताया कि गिरफ्तार नूर मोहम्मद शाह के खिलाफ भी दो मुकदमें दर्ज हैं, दोनों मामले गोरखपुर जिले के बेलीपार थाने में दर्ज हैं।