29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Santkabir Nagar News: डीएम ऑफिस पर एक ही परिवार के चार लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लापरवाही का बड़ा आरोप

Santkabir Nagar Police: कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कक्ष के सामने बुधवार को दंपती व उसके दो बेटे पेट्रोल भरा बोतल लेकर पहुुंचे। ये शरीर पर उसे डालकर आत्मदाह करना चाह रहे थे।
2 min read
Google source verification
Up news, santkabir nagar

घटना पर बयान देते ASP (सोर्स: पत्रिका)

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई, जब एक ही परिवार के चार लोगों ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया। यह दृश्य देखते ही कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिसकर्मियों और आम लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उनके हाथ से माचिस और तेल का डिब्बा छीनकर उनकी जान बचाई।

आत्मदाह के प्रयास की खबर फैलते ही जुटी भारी भीड़

जानकारी के मुताबिक, आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम गुप्ता, संजू गुप्ता और विवेक समेत परिवार के चार सदस्य शामिल थे। सूचना मिलते ही एएसपी (ASP) सुशील कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी फैलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पीड़ित का आरोप: दुकान लगाने पर दबंग करता है मारपीट

पीड़ित बलराम गुप्ता का आरोप है कि वह दीघा बाईपास के पास फुटपाथ पर फल और जूस की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि दुकान लगाने को लेकर विजय उर्फ बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देता है। परिवार ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया और अपनी आजीविका का हवाला देते हुए दुकान लगाने देने की गुहार लगाई, लेकिन दबंग पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

कई मुकदमे दर्ज होने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

बलराम गुप्ता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विजय उर्फ बंटी ठाकुर के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि दबंग के दबाव में पुलिस उल्टा उन्हें ही परेशान करती है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो परेशान होकर उन्होंने परिवार सहित आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

मामले में एएसपी (ASP) सुशील कुमार सिंह का बयान

इस पूरे मामले पर एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने मारपीट की शिकायत थाने और चौकी पर की थी। पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। पीड़ित के शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।