29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा मर्डर मिस्ट्री: मेट्रोमोनियल साइट से हुई मुलाकात, बच्चों को पालने का किया वादा, नौकरी छुड़वाई, फिर शादी के 3 महीने बाद मार डाला 

Agra Murder Case: आगरा में उज्जमा हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि पति फरहान ने पहले नौकरी छुड़वाई और बच्चों की जिम्मेदारी लेने का वादा किया, लेकिन पहली पत्नी को लेकर विवाद के बीच उसकी हत्या कर फरार हो गया।
3 min read
Google source verification

आगरा

image

Aman Pandey

Jul 29, 2026

Ujma Murder Case Agra husband brutally Killed his wife

आगरा में महिला के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दवाजा तोड़ती हुई। इनसेट में उज्जमा की फाइल फोटो।

Ujma Murder Case Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में 35 साल की उज्जमा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति पर है, जो वारदात के बाद से लापता है। घटना स्‍थल पर कमेरे में चूल्हे पर उबला दूध और एक बर्तन में रोटियां और सब्जी रखी मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि फरहान ने खाने से ठीक पहले अपनी पत्नी उज्जमा को मौत के घाट उतारा है। घटना ताजगंज इलाके की है।

4 पॉइंट्स में जानिए उज्जमा के साथ क्या-क्या हुआ

पहले पति को कैंसर ने छीना, बच्चों के लिए गार्ड की नौकरी की

बहन नेहा ने बताया कि उज्जमा के पहले पति अनवर की चार साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। दो छोटे बच्चों को पालने के लिए उज्जमा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगी। दोनों बच्चे फिलहाल झांसी में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

मैट्रिमोनियल साइट पर मिला फरहान, छुड़वा दी नौकरी

करीब 7 महीने पहले शादी कराने वाली एक वेबसाइट के जरिए उज्जमा की मुलाकात आगरा के फरहान (40) से हुई। फरहान ने खुद को तलाकशुदा बताया और वादा किया कि वह उज्जमा के दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा। 20 अप्रैल को दोनों का निकाह कर लिया। इसके बाद फरहान के कहने पर उज्जमा ने गार्ड की नौकरी छोड़ दी।

पहली पत्नी का मैसेज और मारपीट का सिलसिला

निकाह के बाद विवाद तब शुरू हुआ जब फरहान की पहली पत्नी बुशरा उस पर साथ रहने का दबाव बनाने लगी। उसने उज्जमा को पहली पत्नी के मैसेज भी दिखाए। इस पर उज्जमा उसे साथ रखने के लिए तैयार हो गई। मगर फरहान नहीं चाहता था कि दोनों साथ रहें। इसके बाद फरहान आए दिन उज्जमा के साथ मारपीट करने लगा और अंत में उज्जमा से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

बच गई बच्चों की जान

जून में उज्जमा अपने बच्चों को लेकर आगरा आई थी, लेकिन 6 जुलाई को स्कूल खुलने की वजह से उन्हें वापस मायके (झांसी) छोड़ आई। उज्जमा की बहन नेहा का कहना है कि अगर बच्चे वहां होते तो फरहान उन्हें भी मार डालता।

न चीख-पुकार, न कोई शोर, बजता रहा सिर्फ कूलर

फरहान ताजगंज के नगला पैमा स्थित अपने पुश्तैनी मकान में उज्जमा के साथ रह रहा था। मंगलवार सुबह फरहान के पिता अकबर अली बेटे की तलाश में घर पहुंचे। फरहान रविवार रात से ही पेट दर्द का बहाना बनाकर काम से गायब था और उसका फोन बंद आ रहा था।

जब पिता नगला पैमा वाले घर पहुंचे तो बाहर ताला लटका था और अंदर से बदबू आ रही थी। उन्हें लगा कि बेटे के साथ कोई अनहोनी हो गई है। उन्होंने दो लोगों को दीवार फांदकर भेजा तो खिड़की से अंदर खून से लथपथ उज्जमा का शव दिखा। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। जब ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो रसोई के चूल्हे पर बर्तन में उबला हुआ दूध रखा था। पास ही रोटियां और सब्जी रखी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, लग रहा था कि उज्जमा ने पति के लिए खाना बनाया था, लेकिन खाना खाने से ठीक पहले फरहान ने ईंट से उसका सिर कुचल दिया। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार रात से ही घर में लगातार कूलर चल रहा था। अंदर से न तो झगड़े की आवाज आई और न ही कोई चीख-पुकार सुनाई दी।

फरहान की 'तीसरी' शादी थी यह

पुलिस जांच में सामने आया कि फरहान का मिजाज शुरू से ही हिंसक रहा है। उसका साढ़े चार साल पहले पहली पत्नी बुशरा से तलाक हुआ। इसके बाद ढाई साल पहले बिहार की युवती से निकाह किया, लेकिन वह भी उसके बर्ताव से परेशान होकर छोड़कर चली गई। तीन महीने पहले उसने 20 अप्रैल को उज्जमा से निकाह किया और अब उसकी हत्या का आरोप है।