संत कबीर नगर

योगीराज में बीजेपी के ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने भागकर बचायी जान, जानिए क्यों

  संतकबीरनगर के बघौली ब्लाॅक कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 3:22 AM IST
BJP pramukh
योगीराज में बीजेपी के ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने भागकर बचायी जान, जानिए क्यों

संतकबीरनगर। योगी राज में अपराधियों व अराजकतत्वों पर पुलिस का इकबाल नहीं दिख रहा। जिले के बघौली ब्लाॅक की महिला प्रमुख मीरा देवी के प्र्रतिनिधि पर ब्लाॅक परिसर में अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। बीजेपी से ताल्लुक रखने वाली महिला प्रमुख के प्रतिनिधि को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने ब्लाॅक कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। प्रमुख प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी हत्या कराना चाहते हैं। प्रमुख पद की कुर्सी हथियाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
संतकबीरनगर के बघौली ब्लाॅक प्रमुख की कुर्सी समाजवादी पार्टी के कब्जे में थी। बीजेपी की सरकार बनने के बाद सपा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास कुछ दिन पूर्व लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद हुए चुनाव में बीजेपी की मीरा देवी प्रमुख चुन ली गईं। बीजेपी प्रमुख मीरा देवी का कामकाज उनके प्रतिनिधि पंचराम गौतम देखते हैं। सोमवार को वह ब्लाॅक परिसर में बैठकर कोई काम निपटा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच करीब दो दर्जन से अधिक लोग कार्यालय पहंुचे और तोड़फोड़ करने लगे। अचानक से कार्यालय पर हुए हमले से डरे प्रमुख प्रतिनिधि वहां से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
प्रमुख प्रतिनिधि ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर सीओ मेहदांवल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तबतक वहां कोई नहीं था। बताया जा रहा कि हमला करने के बाद अराजक तत्व भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, प्रमुख प्रतिनिधि पंचराम गौतम का आरोप है कि प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए यह सारा खेल खेला जा रहा है। कुछ लोग गलत काम कराना चाहते थे लेकिन उन्होंने नहीं किया। अब वे लोग हत्या कराकर कुर्सी हथियाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके उपर हमला भी इसी वजह से कराया जा रहा है।

Published on: