
बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी (IANS Photo)
Uttar Pradesh Politics News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में EVM और SIR के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी ने निशाना साधा है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विपक्ष बार-बार ऐसे मुद्दे उठाकर अपने संगठन की कमियों और खामियों को छिपाने की कोशिश करता है। अंकुर राज तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक और संवैधानिक मुद्दों को राजनीतिक ढाल की तरह इस्तेमाल कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।
वहीं, राज्यसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवाल उठाए हैं। राजभर ने अपने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें सुनने में आया है कि अखिलेश यादव राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये तीनों प्रत्याशी पीडीए से जुड़े होंगे? राजभर ने कहा कि पहला प्रत्याशी तो प्रोफेसर साहब हैं और वह अखिलेश के पीडीए वाले ‘परिवार’ से हो गए। इसके बाद उन्होंने पूछा कि अब ‘डी’ और ‘ए’ से कौन होगा? क्या ‘डी’ से कोई ‘दौलतमंद’ होगा और ‘ए’ से कोई ‘अपराधी’?
ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि पिछड़े वर्ग, दलित और मुसलमान जानना चाहते हैं कि अखिलेश यादव के पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत कैसे हो रही है।
खबर जारी है...
Updated on:
30 Sept 2026 10:03 am
Published on:
30 Sept 2026 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allसंत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
