
डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के साथ वुधवार देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। सांसद जगदंबिका पाल कि गाड़ी का एयरबैग खुल जाने से सांसद, गाड़ी का ड्राइवर और गनर समेत तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गई।
संत कबीर नगर जिले के चुरेब के पास सांसद जगदंबिका पाल की गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिससे हादसा हो गया। हल्की-फुल्की ही चोट आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य में जुट गई। घटना बुधवार देर रात की है।
चुरेब के पास हुई घटना
वहीं गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सांसद जगदंबिका पाल दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। यह घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर चुरेब के पास हुई।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की बेटी की शादी समारोह में जा रहे थे
डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल बस्ती से होते हुए, संतकबीरनगर होकर गोरखपुर के भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और MLC डॉ. धर्मेंद्र सिंह की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।