संत कबीर नगर

Youtuber Malti Chauhan: मालती चौहान ने क्यों की आत्महत्या, मालती और विष्णु कि इस सच्चाई से दंग रह जाएंगे आप

Youtuber Malti Chauhan commit suicide: यूट्यूबर मालती चौहान की मौत के बाद युटुब पर मालती और विष्णु के विवाद से संबंधित नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

less than 1 minute read
youtuber malti chauhan

Youtuber Malti Chauhan News: मालती चौहान ने जिस रात खुद को फंदे से लटकाकर अपनी जान दी, उस रात मालती का पति विष्णु राज घर से कुछ दूरी पर स्थित स्टूडियो में सो रहा था। मालती चौहान ने अपने दो वर्षीय बेटे युवराज को अपनी सास ज्ञानमती को देकर सोने चली गई। बुधवार को ही मालती चौहान अपने मायके से ससुराल आई थी। जिसके एक दिन बाद यानी कि गुरुवार को फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।

मालती ने पहले विष्णु राज फिर अर्जुन वर्मा से की शादी

मालती चौहान और उसके पहले पति विष्णु राज के बीच पिछले चार महीना से विवाद चल रहा था। इसी बीच विष्णु राज और मालती चौहान के वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो रहे थे। जिसमें यूट्यूब पर विष्णु राज मालती चौहान को प्रताड़ित करते हुए दिख रहा था। मालती चौहान के कुछ वीडियो में मालती फूट-फूट कर रोती हुई भी नजर आई। एक वीडियो में मालती कहती है मेरा जीवन झंड हो गया है।

यह भी पढ़ें:Youtuber Malti Chauhan Death: यूट्यूबर मालती चौहान ने मौत से पहले इस वीडियो में खोला था राज

मालती और विष्णु राज दोनों को एक दूसरे पर शक

मालती चौहान और विष्णु राज दोनों को एक दूसरे पर शक था। दोनों में विवाद का मुख्य कारण भी यही था। मालती को ऐसा लगता था की विष्णु राज का चक्कर किसी महिला के साथ चल रहा है। तो वही विष्णु राज को लगता था कि मालती का चक्कर कहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले ही यूट्यूबर पर विष्णु राज ने मालती चौहान की शादी अर्जुन वर्मा से कराई थी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। जिसके बाद मालती लौटकर विष्णु राज के पास वापस आ गई।

Published on:
24 Nov 2023 04:22 pm