सतना

सतना जिले में फंसे 18 श्रमिकों को भेजा गया CG के महासमुंद, जाते समय भावुक हो गए मजदूर

भाजपा नेता नागेंद्र सिंह करमऊ की सराहनीय पहल
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2020, 11:50 PM IST
18 workers from Satna district sent to Mahasamund in Chhattisgarh
18 workers from Satna district sent to Mahasamund in Chhattisgarh

सतना. रामपुर बाघेलान जनपद क्षेत्र के प्रिज्म सीमेंट कंपनी मनकहरी में कार्य करने वाले 18 श्रमिकों को उनके ग्रह ग्राम छत्तीसगढ़ महासमुंद भेजा गया है। बताया गया कि भाजपा नेता नागेंद्र सिंह करमऊ की पहल पर एसडीएम ने अनुमति लेकर उक्त वाहन को मंगलवार की दोपहर रवाना कर दिया गया है। कहते है कि लॉकडाउन के कारण श्रमिक दो माह से कंपनी में फंसे हुए थे। अपने घर जाने के लिए बेचैन थे। जैसे ही मामले की जानकारी भाजपा नेता को मिली तो उन्होंने वाहन की व्यवस्था बनाते हुए भेजा है।

स्क्रीनिंग के बाद भोजन देकर किया रवाना
नागेद्र सिंह ने 18 श्रमिकों को प्रिज्म कंपनी के चिकित्सकों की मौजूदगी में स्क्रीनिंग कराकर दिन का खाना खिलाकर रास्ते के लिए भोजन का पैकेट देते हुए भेजा है। वाहन क्रमांक एमपी 19 सीए 8984 पर जैसे ही मजदूर रवाना हुए तो उनके आंखों से आंसू छलक उठे। भाजपा नेता ने इस पहल को साकार कराने में कलेक्टर अजय कटेसरिया, एसडीएम सस्कृति शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया है। वाहन रवाना कराते समय महेंद्र सिंह, कमलेश पाण्डेय, रामपाल सिंह, अभिनय पाण्डेय, शिवम सिंह, सतीश साकेत, रामचरित आदिवासी, किरण आदिवासी, दीगेद्र सिंह तिवारी, अशोक सिंह, विकास मिश्रा, विवेक सिंह, शिवेन्द्र सिंह, विनय सिंह, नंदकुमार सिंह, इद्रमणि सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Published on: