सतना

मध्यप्रदेश के सतना जिले में मिला 8वां कोरोना पॉजिटिव, ये क्षेत्र आए संक्रमण की जद में

अब तक आठ संक्रमित सामने आ चुके है। बताया गया कि गुजरात के सूरत से लौटी रामनगर के मझगवां गांव निवासी महिला की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2020, 1:45 PM IST
8th corona positive found in Satna district of Madhya Pradesh
8th corona positive found in Satna district of Madhya Pradesh

सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे है। अब तक आठ संक्रमित सामने आ चुके है। बताया गया कि गुजरात के सूरत से लौटी रामनगर के मझगवां गांव निवासी महिला की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी। हालांकि उसके पति की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आई थी। वहीं कोरोना पॉजिटिव महिला रैकवार निवासी पॉजिटिव रंजीत पटेल और हेतराज के बगल में सूरत से रहती थी।

इसकी वजह से महिला उसके पति और बच्चों को रामनगर में क्वांटनीन कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो ये सभी लोग सूरत से एक बस में सवार होकर साथ में ही आए थे। कुल महिलाकर बस में लौटने वाले सतना जिले के पांच और रीवा जिले के करीब चार लोगों रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है।

ऐसे आए कोरोना के पाजिटिव केस
1. हीरा सिंह निवासी खम्हरिया तहसील कोटर
2. नरेन्द्र कुशवाहा निवासी घोरकाट तहसील कोटर थाना बिरसिंहपुर
3. उमाशंकर कुशवाहा निवासी घोरकाट तहसील कोटर थाना बिरसिंहपुर
4. रंजीत पटेल निवासी रैकवार अमरपाटन
5. हेतराम पटेल निवासी भीषमपुर अमरपाटन
6. कोदूलाल विश्वकर्मा निवासी मसमासी रामनगर
7. हंशराज साकेत निवासी गौरैया कला मैहर
8. प्रभा पटेल मझगवां रामनगर

Published on: