सतना

BJP president LIVE: कांग्रेस ने राजमाता पर बहुत जुल्म ढाए, जेल तक भेजा: शाह

BJP president LIVE: विंध्य की रियासत में सियासत करेंगे अमित शाह, कमल शक्ति संवाद सम्मेलन को करेंगे संबोधित

2 min read
Oct 15, 2018
amit shah latest speech in madhya pradesh satna
amit shah latest speech in madhya pradesh satna

सतना। विंध्य की रियासत में सियासत करने कुछ ही मिनटों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सतना पहुंचने वाले है। शाह बीटीआई मैदान से नारी शक्ति को सीधे संबोधित करेंगे। कमल शक्ति संवाद सम्मेलन में एक दर्जन महिला नेत्रियां भी शिरकत करने सतना पहुंचने वाली है। बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद विंध्य के सियासी समीकरण तेजी से बदले हैं।

करीब 15 साल से सोई कांग्रेस में जान आ गई है। वह भाजपा को बराबर का टक्कर देते नजर आ रही है। इस परिवर्तन ने भाजपा की सियासत में भूचाल ला दिया है। पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपनी रणनीति कमजोर समझ में आ रही है। लिहाजा अब विंध्य के राजनीतिक समीकरण को साधने 15 अक्टूबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं। वे स्थिति-परिस्थिति अनुसार चार जिलों की 22 सीटों के गुणा-गणित को समझेंगे। पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।

एक नजर में पूरा कार्यक्रम
- 10.30 बजे काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं लाई गई शाह के कार्यक्रम में
- नवरात्रि के पावन अवसर पर यह सम्मेलन बढ़ाएगा ऊर्जा: शाह
- सौभाग्य का विषय नवरात्रि के अवसर पर मातृ शक्ति का दर्शन
- राजमाता हमारे लिए वात्सल्य का प्रतीक
- कांग्रेस ने राजमाता पर बहुत जुल्म ढाए
- जेल तक भेजा
- यही वजह उनके क्षेत्र में कमल खिला
- आदर्श है राजमाता
- महिला विकास में मोदी ने 5 एस के लिए काम किया
- सुरक्षित शिक्षित स्वतंत्र सम्पन्न बनाने
- मुस्लिम समाज को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई
- कांग्रेस के विरोध के बाद भी ट्रिपल तलाक का देश निकाला
- मोदी ने सिर्फ शब्दों से मातृ शक्ति का सम्मान नहीं, आज तक कि सबसे ज्यादा मातृ शक्ति को
- मंत्रिमण्डल में स्थान दिया
- रक्षा का जिम्मा निर्मला सीता रमन
- अमेरिका में 2 प्लस 2 का फोटो चर्चा में
- देश की आधी आबादी इसे देख कर गर्व
- 6 महिला गर्वनर मोदी ने दिया
- मध्यप्रदेश में भी महिला गवर्नर
- यह आज तक किसी ने नहीं किया
- गरीब महिलाओं को सिलेंडर दिया
- 12 करोड़ महिलाओं को कांग्रेस ने नहीं दिया
- 12 करोड़ घरों में शौचालय नहीं था
- सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को
- साढ़े 6 करोड़ महिलाओं को सम्मान देने का काम शौचालय के माध्यम से दिया।
- प्रसूति के अवकाश में 26 सप्ताह किया
- जो पूरे विश्व मे सबसे ज्यादा

मुस्लिम महिलाएं चर्चा का विषय
बता दें कि, अमित शाह के कार्यक्रम के लिए बीटीआई मैदान पर भारी संख्या में मुस्लिम महिलाओं को लाया गया था। मुख्य मंच पर भी महिलाओं को स्थान दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, विनय जी और रामलाल भी मौजूद रहे।

हर सीट के समीकरण को समझेंगे
भाजपा अध्यक्ष दौरे के दौरान विंध्य की हर सीट के समीकरण को समझेंगे। इसके लिए उन्होंने पहले ही रिपोर्ट मांगी है। उसमें वर्तमान विधायक की छवि, दावेदारों की स्थिति, पार्टी की स्थिति, जातिगत समीकरण, एट्रोसिटी एक्ट का प्रभाव आदि की जानकारी मंगाई है। एट्रोसिटी एक्ट को लेकर विशेष फोकस किया गया है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा विरोध सतना में हुआ था। लिहाजा वे फूंक-फूंककर कदम रखने वाले हैं।

सतना में शक्ति, रीवा में संगठन
शाह के दौरे का निर्धारण बड़े ही सुनियोजित ढंग से तय किया गया है। सतना में नारी शक्ति के दम पर समीकरण को साधने का प्रयास है। यही कारण है कि कमल शक्ति कार्यक्रम में आधी आबादी को पक्ष में करने का प्रयास किया जाएगा। जबकि रीवा में संगठन कार्यकर्ताओं में उपजे असंतोष को दूरकर उनमें दम भरा जाएगा।

Published on:
15 Oct 2018 12:11 pm