सतना

अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में हमला, मची सनसनी

Ashutosh Maharaj attacked: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR कराने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन के AC फर्स्ट कोच में जानलेवा हमले का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि 2-3 अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया।

2 min read
Mar 09, 2026
Ashutosh Maharaj attacked in Rewa Anand Vihar Express (फोटो- Patrika.com)

MP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआइआर कराने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार तड़के चलती ट्रेन में जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आशुतोष महाराज के अनुसार, सुबह पांच बजे रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में 2 से 3 लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आशुतोष दिल्ली से प्रयागराज आ रहे रहे थे और ट्रेन के एसी फर्स्ट कोच के एफ केबिन में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

MP में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, हटाए जाएंगे इन 12 जिलों के कलेक्टर

एसी फर्स्ट कोच में नहीं लगे थे कैमरे

सूचना मिलने पर आरपीएफ सतना ने ट्रेन के सतना स्टेशन पहुंचते ही कोच की जांच की। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष जबलपुर से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ निरीक्षक वीके यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोच का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया कि एसी फर्स्ट कोच में कैमरे नहीं लगे हैं। आरपीएफ ने कोच अटेंडेंट से भी पूछताछ की।

सिराथू स्टेशन से रवाना होने के बाद हुई मारपीट

अटेंडेंट ने बताया कि सिराथू स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के 15-20 मिनट बाद एक यात्री ने उसे सूचना दी कि एफ केबिन की सीट नंबर 15 पर यात्रा कर रहे एक बाबा के साथ मारपीट हुई है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो बाबा सीट पर बैठे मिले और उनके बाएं हाथ और नाक पर चोट का निशान दिखाई दिया। बाबा ने बताया कि 2-3 लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें मारने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों को वह पहचान नहीं सके।

कोच की कराई वीडियोग्राफी

कोच अटेंडेंट के अनुसार घटना के समय उसे कोई शोर-शराबा सुनाई नहीं दिया और उसे इसकी जानकारी दूसरे यात्री से मिली। आरपीएफ ने कोच की वीडियोग्राफी भी कराई, लेकिन जांच में कहीं भी खून के धब्बे या अन्य संदिग्ध निशान नहीं मिले। फिलहाल आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP के बड़े आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे Amit Shah, इन क्षेत्रों को देंगे सौगातें

Published on:
09 Mar 2026 07:48 am
Also Read
View All

अगली खबर