पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे झुरी नदी में कार गिर गई। सभी कार सवार यूपी के थे जोकि शारदा माता के दर्शन करने मैहर के लिए निकले थे। हादसे में कार सवार 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।