4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैहर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर चर्चा, जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए हेमंत खंडेलवाल

Seva Sankalp Abhiyan : रविवार को पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए बाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मैहर में हैं।
2 min read
Google source verification
Seva Sankalp Abhiyan

जिला कार्यसमिति की बैठक में बोलते हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स: Patrika)

Maihar News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को मध्य प्रदेश के मैहर जिले के दौरे पर हैं, बता दें कि, ये जिला हालही के वर्षों में सतना जिले से अलग हुआ है । यहां यहां वो मुख्य रूप से भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। इससे पहले उन्होंने विभिन्न जगहों पर भी शिरकत की। जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि और मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त चर्चा की है।

बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मैहद दौरे की जानकारी दी। इस दौरान वो जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए और 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त चर्चा की। इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री राधा सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, संभाग प्रभारी विजय दुबे, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल आदि मेता शाममिल रहे।

SIR पर राहुल गांधी पर हमला

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे एसआईआर पर आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी जानते हैं कि, जनता उन्हें नकार चुकी है, इसलिए वे बार-बार मुद्दे बदलते रहते हैं। एसआईआर के जरिए से मृत, दोहरे और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो समय-समय पर होती है और चुनाव आयोग को इसका अधिकार रखता है। इस प्रक्रिया पर सवाल उठाकर राहुल गांधी कांग्रेस को और पीछे ले जा रहे हैं।'

मां शारदा देवी धाम पहुंचे खंडेलवाल

आपको बता दें कि, मैहर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सबसे पहले मां शारदा देवी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन और पूजन - अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख - समृद्धि और खुशहाली की कामना की।