सतना

पांच रुपए देकर दस साल की मासूम से बलात्कार की कोशिश

मोहल्ले की महिलाओं ने आरोपी को पकड़ा, घंटों इंतजार के बाद दर्ज हुई एफआइआर

less than 1 minute read
Sep 14, 2019
Attempt to rape a ten-year-old boy by giving five rupees

सतना. पांच रुपए देकर दस साल की एक बच्ची को बहलाते हुए उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई। गनीमत रही कि मोहल्ले की महिलाओं ने हरकत देख ली और बच्ची को बचा लिया। गुस्साए मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ा और सिटी कोतवाली लेकर पंहुच गए। यहां पुलिस ने मामला समझने और एफआइआर दर्ज करने में करीब चार घंटे का वक्त ले लिया। इस दौरान शिकायत करने वाला परिवार और उसके साथ आए लोग पुलिस की कार्रवाई से परेशान हुए।

सूत्रों के अनुसार, दस साल की बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तभी डालीबाबा मोहल्ला में रहने वाला राम भजन पाण्डेय निवासी लौहरौरा ने बच्ची को बहलाने के लिए पांच रुपए का लालच दिया। बच्ची बहकाबे में आई और आरोपी राम भजन के पास चली गई। बच्ची के साथ आरोपी ने हरकत करना शुरू कर दिया था तभी पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 354, 354क, 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस अदालत में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें

युवती ने मांगी रकम, रेप केस की धमकी दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

विद्युत कंपनी के वाहन से टकराई बाबा की गाड़ी, कोलगवां थाने में चला हाइवोल्टेज ड्रामा
Published on:
14 Sept 2019 12:34 pm
Also Read
View All