पीड़िता के अनुसार, पहले तो उसे नौकरी देने के नाम पर उसका पक्ष लिया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की गई है।
मध्य प्रदेश के सतना में एक बैंक अधिकारी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, पहले तो उसे नौकरी देने के नाम पर उसका पक्ष लिया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आज उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी बैंक अफसर पर पहले से भी कई अपराधिक मामले चल रहे हैं।
आपको बता दें कि, सतना शहर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पदस्थ अरोपी अफसर संत कुमार नामदेव को कटनी की एक महिला द्वारा की गई दुष्कर्म की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि, आरोपी संत कुमार से उसकी पहचान कटनी में हुई थी। इसके बाद आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर 25 दिसम्बर को सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित अपने आवास में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो मामले को दबाने के लिए शादी का झांस भी देता रहा और बाद में मुकर गया।
कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
आरोपी संत कुमार नामदेव द्वारा शादी के वादे से मुकरने के बाद महिला ने उसके साथ हुए कृत्य की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बैंक अधिकारी संत कुमार नामदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया है। पुलिस पड़ताल में ये भी सामने आया है कि, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस गौशाला में मृत गायों के शव खा रही हैं जिंदा गाय, भूख की इंतेहा कया होगी, वीडियो वायरल