राज्य शासन ने दी अनुमति: पानी लिफ्ट कर नहर के माध्यम से पहुंचाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। राजू मेटेना हैदराबाद को जिम्मेदारी दी गई है।
सतना। बाणसागर का पानी जिले के अन्य गांवों में भी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए बाणसागर की नहरों को बिस्तार देने की योजना है। इसके माध्यम से 20319 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई होगी। राज्य शासन ने इस संबंध में स्वीकृति दे दी है। जानकारी सांसद गणेश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बाणसागर की जल क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार ने अनुमति दी है।
पानी लिफ्ट कर नहर के माध्यम से पहुंचाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। राजू मेटेना हैदराबाद को जिम्मेदारी दी गई है। मार्च के प्रथम सप्ताह से ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आधार शिला 11 मार्च को रखा जाएगा।
12 मीटर लिफ्ट करेंगे पानी
पहली यूनिट बड़ेरा नहर से शुरू होगी। यहां लगभग 12 मीटर पानी लिफ्ट किया जाएगा। नहर से ग्राम फुटौंधी, फुटौंधा, सरवहना, बारी खुर्द, बाबूपुर, नीमी, बराज, कोठरा, पोईंधाकला, बरा खुर्द, पुरैनी, कुआं, भरजुना खुर्द, करसरा, खम्हरिया, तुर्री, भरजुना कला, डगडीहा, अकौना, लिलौरी, मझियार, बारी कला, पांसी, बैलिहा, मझगवां, पोंइधा खुर्द, निरंजनपुर शामिल हैं।
25 मीटर लिफ्ट करेंगे पानी
सेकंड यूनिट में बिरसिंहपुर एवं कोटर क्षेत्र के नहर में काम होगा। 25 मीटर पानी लिफ्ट कर पहुंचाया जाएगा। इसमें परसदिया, मझगवां, झरी, कुबरी, मेंहुती, मेहुटा, चूंद, मालमऊ, बांधी, सुजावल खुर्द, सुजावल कला, सलैया, बमुरहा, नयागांव, खुटहा, गडऱी, सुदामापुर, सुदामापुर, फरहद, सेमरा, बरहना, गडरी, गोरसरी, कठौधा, सेमरा, डोमहाई, छिरहटा, कोरिहाई, पिपराछा, पटनाकला, नगवार कला, नगवार उन्मूलन, झोटा, घोरकाट, कलवलिया, सिकरौरा, निगौरा, करहीकला, मोहनिया, गड़ौलीए अबेर, कोटर, बरा, मौदहा, खांच, गाजन, हिनौता, हरदुआ, तिघरा, गढ़वा, गोडग़वां, बैरहना, हलिया गांव की सिंचाई हेतु पानी दिया जाएगा।
ये है मध्यप्रदेश की 10 वृहद् परियोजना
मध्यप्रदेश में 10 वृहद् योजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें बाणसागर जिला शहडोल, राजीव सागर (बावनथड़ी) जिला बालाघाट, माही जिला धार, सिंध प्रथम चरण जिला ग्वालियर, सिंध द्वितीय चरण जिला शिवपुरी, बरियारपुर बायीं नहर जिला छतरपुर, राजघाट नहर जिला दतिया, पेंच जिला छिंदवाड़ा, थांवर जिला मंडला और कोलार जिला सीहोर शामिल हैं। कुल चार वृहद सिंचाई परियोजनाओं, चंबल उद्वहन (कनेरा) जिला भिण्ड-मुरैना, सिंध रमौआ लिंक जिला ग्वालियर, चंबल चरण-2 जिला ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड और हरसी नहर जिला ग्वालियर के आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है।