सतना

भीड़ कम करने की कवायद: मैहर कटरा बाजार में बैरिकेड लगाकर बंद किया गया मार्ग

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर गांव से लेकर शहर तक पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2020, 11:53 PM IST
Barricade closed in Maihar Katra market
Barricade closed in Maihar Katra market

सतना. जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर गांव से लेकर शहर तक पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। बताया गया कि मैहर नगर के मुख्य बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने चुस्ती दिखाई है। शनिवार को घंटाघर से कटरा बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर दो बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया। वहीं ड्यूटी पर दो नपा के कर्मचारी दयाराम शुक्ला और ओम शर्मा को तैनाती की गई है।

दयाराम शुक्ला ने बताया कि ऐसा एसडीएम सुरेश अग्रवाल के आदेश पर किया गया है। जिससे किसी भी तरह के वाहन और ठेले वाले अंदर न जा सके। वहीं बाजार के अंदर कहीं भी भीड़ जमा न हो। कहा गया कि एसडीएम सुरेश अग्रवाल द्वारा सुबह 9 बजे कटरा बाजार में घूमकर मुआयना किया था। जिसके बाद सोशल डिस्टेंशन का पालन करवाने एवं भीड़ कम करने बेरीकेट लगा दिए गए।

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एसडीएम ने स्वयं खड़े होकर बैरीकेडिंग करवाई है। जिससे ठेले वाले एवं किसी भी प्रकार के वाहन बाजार में प्रवेश न कर सके।
दयाराम शुक्ला, नपाकर्मी

ग्रामीण क्षेत्रों से काफी लोग बड़ी संख्या में सुबह बाजार पहुंचते है। इस बेरीकेट से भीड़-भाड़ पर नियंत्रण लग सकेगा।
नितिन सराफ, नगरवासी

एसडीएम का ये काफी अच्छा प्रयास है। ऐसा करने से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी। साथ ही भीड़ के साथ जाम की समस्या से निजात मिलेगा।
अंशुल शुभम गुप्ता, नगरवासी

Published on: