सतना

सुप्रीम कोर्ट ने लागू की नई व्यवस्था, अब जिले में नहीं होगी MLA और MP के प्रकरणों की सुनवाई

अब जिला कोर्ट में विधायकों और सांसदों के प्रकरणों की सुनवाई नहीं होगी। इनसे संबंधित प्रकरणों को भोपाल विशेष कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

2 min read
Mar 06, 2018
Bhopal Special Court Transfer MLA And MP Case of Madhya pradesh

सतना। अब जिला कोर्ट में विधायकों और सांसदों के प्रकरणों की सुनवाई नहीं होगी। इनसे संबंधित प्रकरणों को भोपाल विशेष कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। दरअसल, हाईकोर्ट जबलपुर ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का पालन करते हुए विधायकों व सांसदों के आपराधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए भोपाल में विशेष कोर्ट गठित किया है। हाईकोर्ट ने जनप्रतिनिधियों के सभी प्रकरण को विशेष कोर्ट भेजने के आदेश भी दे दिए हैं। इस आदेश के बाद सतना का शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला सहित कई प्रकरण भोपाल विशेष कोर्ट भेज दिए जाएंगे।

ये है शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला
लोकायुक्त ने जिले में वर्ष 1996 में हुए शिक्षाकर्मी वर्ग 1 व 2 की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था। इसमें सतना सांसद गणेश सिंह, तत्कालीन रैगांव विधायक जुगुलकिशोर बागरी, तत्कालीन जनपद अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह धीरु, तत्कालीन उपसंचालक शिक्षा जीएम खान, रामलाल सिंह, आरपी शर्मा, गिरधारीलाल स्वर्णकार, रामविसाल पटेल, बिहारीलाल वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, सुशीला देवी, ममता कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि नारेन्द्र पाल सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2005 से पीसी एक्ट की धारा 13 और भादवि की धारा 120बी, 420, 468, 471, 467, 34 के अपराध का विचारण जिला न्यायालय में चल रहा है।

ये भी पढ़ें

हक मांगने RTO दफ्तर पहुंचे दिव्यांगों को बनाया बंधक, यहां पढ़ें परिवहन विभाग के जिम्मेदारों का दुस्साहस

इन 42 विधायकों के खिलाफ दर्ज हैं गंभीर आपराधिक केस

भाजपा: अमरसिंह यादव (राजगढ़), अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व), अरुण भीमावत (शाजापुर), बहादुर सिंह (महिंदपुर), भंवरसिंह शेखावत (बदनावर), दिलीप शेखावत (नागदा-खाचरोद), इंदर सिंह परमार (कालापीलल), जयभान सिंह पवैया (ग्वालियर), जालमसिंह पटेल (नरसिंहपुर), कालूसिंह (धर्मपुरी), लालसिंह आर्य (गोहद), मनोज पटेल (देपालपुर), मोती कश्यप (बदवारा), मुरलीधर पाटीदार (सुसनेर), नरेंद्र सिंह कुशवाह (भिंड), राजेश सोनकर (सांवेर), राजेश यादव (गरोठ), रमाकांत तिवारी (त्यौंथर), रमेश मेंदोला (इंदौर-2), रंजना बघेल (मनावर), संजय पाठक (विजयराधौगढ़), संजय शर्मा (तेंदूखेड़ा), सतीश मालवीय (घाटिया), सत्यापाल सिंह (सुमावली), सुदर्शन गुप्ता (इंदौर), सुरेंद्रनाथ सिंह (भोपाल मध्य), वेलसिंह (भूरिया), विश्वास सारंग (नरेला)। बसपा: बलवीर सिंह (दिमनी)। कांग्रेस : दिनेश राय मुनमुन (सिवनी), गिरीश कुमार (नरसिंगगढ़), गोपाल सिंह चौहान (चंदेरी), जीतू पटवारी (राउ-इंदौर), केपी सिंह (पिछोर), कलसिंह भाभर (थांदला), महेंद्र सिंह (बमोरी), निशंक कुमार जैन (बसौदा), राजेंद्र कुमार सिंह (अमरपाटन), सोहनलाल बाल्मीक (परासिया), सुखेंद्र सिंह (मऊगंज), तरुण भानोट (जबलपुर वेस्ट), विक्राम सिंह (राजनगर)।

ये भी पढ़ें

MP-UP की तराई से हुआ डकैतों का सफाया, अब टारगेट पर 5.50 लाख का इनामी बबुली गिरोह
Published on:
06 Mar 2018 03:16 pm
Also Read
View All