सतना

सतना की बड़ी खबर: फ्लाइओवर की सर्विसलेन को हरी झंडी

कलेक्टर और निगमायुक्त को लोनिवि पीएस ने किया आश्वस्त
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 2:51 PM IST
satna flyover
satna flyover

सतना. फ्लाइओवर जोन में सर्विसलेन बनाने का रास्ता सोमवार को साफ हो गया। सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण एनआइटी में शामिल नहीं होने से इसका निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे यहां का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। साथ ही यह क्षेत्र आए दिन हादसों का सबब भी बन रहा था। सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों की लगातार बैठकों के बाद कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने पर सोमवार को कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान से मामले में चर्चा की। इस पर उन्होंने सर्विसलेन हर हाल में बनाने आश्वस्त कियाञ साथ ही सीई को इस संबंध में निर्देश दिए। बता दें इस मुद्दे को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था।

एनआइटी में प्रावधान नहीं था प्रावधान
जानकारी के अनुसार, अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें सभी जिलों के कलेक्टर सहित निगमायुक्त और मेयर को बुलाया गया था। कार्यशाला में जिले से कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला और निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी शामिल हुईं। कार्यशाला के उपरांत कलेक्टर और निगमायुक्त शहर के सुगम यातायात में सबसे बड़ी बाधा बन चुके फ्लाइओवर जोन की सर्विसलेन मामले में प्रमुख सचिव लोनिवि मोहम्मद सुलेमान से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि सेतु निर्माण विभाग द्वारा अपनी एनआइटी में सर्विस लेन का प्रावधान नहीं किया गया था।

इससे अब तक सर्विस लेन नहीं बन सकी है। साथ ही अब स्थिति बिगडऩे पर इसका प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन उसको अनुमति नहीं मिल पा रही है। इस वजह से यातायात को लेकर जनाक्रोश की स्थितियां बनी हुई हैं। चर्चा में पीएस सुलेमान ने माना कि सर्विस लेन अपरिहार्य है और उसे हर हाल में बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सेतु निर्माण विभाग के सीई से भी चर्चा कर शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर काम प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

Published on: