40 से ज्यादा यात्री घायल हुए, अमरपाटन के किरहाई में हुआ हादसा, कलेक्टर- एसपी मौके पर पहुंचे
सतना. रामनगर के हिनौती से अमरपाटन की ओर जा रही यात्री बस किरहाई गांव से गुजरते वक्त बहक गई। जेत रफ्तार बस जब अनियंत्रित हुई तो ड्राइवर गेट खोलकर कूद गया। एेसे में कुछ दूर जाकर बस पलट गई। शुक्रवार की सुबह करीब पौने 10 बजे हुए इस हादसे में बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 40 से जयादा यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची। तब तक ग्रामीण राहत कार्य शुरू कर चुके थे। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह और एपी रियाज इकबाल भी घटना स्थल पर पहुंचे।
जानकारी मिली है कि पंचवटी ट्रेवल्स की बस एमपी 19 पी 0516 हिनौती से अमरपाटन की ओर जा रही थी। किरहाई गांव के पास हादसा होने से इस घटना में कुशल प्रसाद पाण्डेय पुत्र राम कृपाल पाण्डेय (50) निवासी गोरसरी थाना रामनगर, अजय सिंह पुत्र राम कृपाल रघुवंशी (19) निवासी नादो थाना रामनगर, राम प्रकाश नामदेव पुत्र राम बहोरी नामदेव (37) निवासी न्यू गंगा सागर, मनीष मिश्रा पुत्र राघवेन्द्र मिश्रा (23) निवासी हिनौता की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
ये हुए घायल
बस सवार विनय कुमार मिश्रा पुत्र छोटेलाल (27) निवासी रामनगर, कमला देवी पतनी अशोक तिवारी (40) निवासी सरई सिंगरौली, पुष्पांजलि तिवारी पत्नी मुन्ना तिवारी (35) निवासी धनखेर, पूनम प्रतापति पुत्री रामाधार (18) निवासी मुनगहा रामनगर, कोदूलाल पाण्डेय पुत्र विष्णु प्रसाद (55) निवासी मैहर, राम सिंह पुत्र दस्सू सिंह (17) निवासी देवरी गोरसरी, चंद्र मणि पाण्डेेय पुत्र राम जियावन (62) निवासी खोडऱी रामनगर, पार्वती पाण्डेेय पत्नी चंद्रमणि पाण्डेय (62) निवासी खोउऱी, स्वाती पाण्डेय पुत्री कुंज बिहारी (15) निवासी खोडऱी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेेय पुत्र कुंज बिहारी (14) निवासी खोडऱी, ऊषा सिंह पत्नी रोहणी (45) निवासी रमपुरवा, रोहणी सिंह पुत्र अमर सिंह (48) निवासी रमपुरवा समेेत अन्य घायल हुए हैं। बताया गया है कि मृतक व घायलों की कुल संख्या 46 है। इनमें चार मृतक और 18 गंभीर घायल हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएमएचओ डॉ. अशोक अवधिया भी अमरपाटन पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए घायलों का हाल जाना।
डायल 100 को खदेड़ा
बस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची डायल 100 टीम को खदेड़ दिया। ग्रामीण इस बात से नाराज थे कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचने में देर लगाई। इसके साथ ही बचाव कार्य के लिए कोई साधन पुलिस साथ लेकर नहीं आई। एम्बुलेंस भी समय पर नहीं आने से पुलिस पर ही गुस्सा उतारा गया। कुछ ग्रामीणों ने डायल 100 वाहन को क्षतिग्रस्त करने का भी प्रयास किया।
विधायक के भाई को लौटाया
अमरपाटन विधायक रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल जब घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को जीप में सवार करने लगे तो यहां ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों का कहना था कि राजनैतिक रोटी सेकने की कोशिश हो रही थी। एेसे में विरोध करने पर झड़प हो गई। माहौल देख विजय वहां से चले गए। इसके बाद लालपुर निवासी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह और पुरानी बस्ती अमरपाटन निवासी अतुल तिवारी ने विजय पटेल पुत्र भैया लाल पटेल के खिलाफ लिखित शिकायत थाना में दी है। शिकायत में बताया गया कि घटना स्थल पर बचाव कार्य के दौरान विजय ने विवाद कर धमकाया और फिर अमरपाटन अस्पताल आने पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए धमकी दी है।
फिटनेस निरस्त, लाइसेंस निलंबित
इस गंभीर हादसे की खबर पाकर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला दल बल के साथ किराहाई पहुंचे। दुघर्टनाग्रस्त बस का जायजा लेते हुए उन्होंने बस चालक की लापरवाही मानी। एेसे में बस का फिटनेस निरस्त करने और बस चालक का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश कर दिए। बस मालिक शरद कुमार त्रिपाठी से पूछताछ की गई तो वह बस चालक का नाम स्पष्ट नहीं कर सके। इस बीच मौके से गुजर रही बस एमपी 19 पी 0765 को कलेक्टर के आदेश पर रोक कर जांचा गया। बस के दस्तावेज दुरुस्त मिले। लेकिन बस चालक के वर्दी में न होने समेत अन्य मामूली खामियां नजर आने पर तीन हजार रुपए का जुर्माना सनत शर्मा के नाम से किया गया है।
मृतकों को दो-दो लाख
अपरपाटन तहसील के ग्राम किरहाई में हुई बस दुर्घटना में मृतकों एवं गंभीर रूप से घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि स्वीकृत कर वितरण करने के लिए कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने अमरपाटन के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर बस दुर्घटना से प्रभावितों को तात्कालिक मदद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने बताया, अमरपाटन के ग्राम किरहाई में हुई बस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु हुई। जिसमें ग्राम गोरसरी के कुशल प्रसाद पाण्डेय (50), हिनौता के मनीष कुमार मिश्रा (23), ग्राम नादो के अजय सिंह (19) एवं न्यू गंगा सागर के रामप्रकाश नामदेव (37) शामिल हैं। मृतकों को दो-दो लाख रुपए तथा गंभीर रूप से 10 घायलों को उपचार के लिए 10-10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। कलेक्टर ने घायलों को बेहतर इलाज करने के लिए बीएमओ को निर्देश दिए। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन एपी द्विवेदी भी मौजूद रहे।