सतना

राज्यपाल की अपील का ग्रामोदय में दिखा प्रभाव, आर्थिक संकट और उसके समाधान पर वेबिनार में आये विचार

कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने आईटी सेल और किउ आईएसी के संयुक्त तत्वावधान में कोविड 19 के रोकथाम एवं उपाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन क्विज का उद्घाटन किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2020, 11:09 PM IST
Chitrakoot Gramoday University Webinar in satna
Chitrakoot Gramoday University Webinar in satna

चित्रकूट. राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा कोरोना संकट से निदान के लिए कुलपतियों से की गई अपील का असर ग्रामोदय विश्वविद्यालय में देखने को मिला। अध्यापन कार्यों में ऑनलाइन गतिविधियों के साथ ही सोमवार को कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने आईटी सेल और किउ आईएसी के संयुक्त तत्वावधान में कोविड 19 के रोकथाम एवं उपाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन क्विज का उद्घाटन किया। क्विज में विभिन्न प्रदेशों के लोगों ने भाग लिया।

क्विज में भागीदारी की विशाल संख्या को देखते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रो. भरत मिश्रा तथा प्रो डीपी राय ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व निर्धारित एक दिवसीय ऑनलाइन क्विज मंगलवार को भी जारी रहेगी। अनेक प्रतिभागियों ने क्विज के प्रति अपना फीडबैक भी भेजा है। कुलसचिव डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन भेजना सुनिश्चित किया गया है।

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय की संगीत इकाई द्वारा कोरोना संकट से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी विशेष थीम पर म्यूजिकल ऑडियो वीडियो क्लिप के ऑनलाइन स्वरूप को यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर अप लोड कराया। इस म्यूजिकल क्लिप को डॉ. राम खेलावन पाण्डेय, डॉ. विवेक फडनीस, डॉ. जयशंकर मिश्रा और विद्यार्थी आकांक्षा गुप्ता व शिवा त्रिपाठी ने मिलकर तैयार किया है।

Published on: