सतना

दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने की सगाई

दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने की सगाई

2 min read
Oct 26, 2018
deepika padukone and ranveer singh wedding pics photos and party news
deepika padukone and ranveer singh wedding pics photos and party news

सतना। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई की चर्चाओं के बीच एक और मशहूर अदाकारा के सगाई की खबरें आ रही है। बताया गया कि मध्य प्रदेश के रीवा राजघराने की राजकुमारी और टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' कि एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने सीक्रेट तरीके से सगाई कर ली। यह जानकारी मीडिया के सामने तब आई जब उनकी सगाई की फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। रीवा राजघराने की वे पहली लड़की हैं जो एक्टिंग की दुनियां में आईं है। इसके पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई कर सबको चौंका दिया था। रीवा राजघराने के सचिव शैलेन्द्र एवं राममित्र शर्मा के मुताबिक, मोहिना सिंह ने 11 अक्टूबर को सगाई कर ली है। शादी में उनके पिता महाराजा पुष्पराज सिंह और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह खुद शामिल हुए थे।

गुपचुप तय था कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार रीवा राजघराने की राजकुमारी और टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि एक्ट्रेस मोहिना सिंह (30) ने सगाई कर ली है। मोहिना की सगाई मानसरोवर प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में गुपचुप तरीके से सतपाल महाराज के बेटे महाराज कुमार सुयश जी के साथ सादे समारोह में सम्पन्न हुई। उस दौरान रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह एवं मोहिना के भाई विधायक दिव्यराज सिंह पत्नी के साथ मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार मोहिना का विवाह संभवत: माह दिसंबर 2018 में होगा। उनकी शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। रीवा रियासत की इकालौती राजकुमारी का विवाह धूमधाम से होगा। रिमही जनता को भी शादी में आमंत्रित किया जाएगा। ज्ञात हो कि युवराज दिव्यराज सिंह की शादी के बाद एक बार फिर से रीवा किले को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

रॉयल फैमिली की पहली लड़की
बता दें कि, रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की है। जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सेदारी की और एक्टिंग की दुनिया में आई। मोहिना टीवी सीरियल में आने वाले डांस इंडिया डांस सीजन-3 में 2012 में भाग लिया था। उन्होंने आम लड़की की तरह घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन के दौरान मोहिना ने गीता कपूर, रेमो डीसूजा और टैरेंस लुईस को पहली बार बताया कि वे रीवा राजघराने से आती हैं। मोहिना न केवल एक अच्छी टीवी एक्टर एवं ट्रेंड डांसर हैं बल्कि वे कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी पहचान राजकुमारी के साथ ही एक मझे हुए कलाकार के रूप में सामने आई है।

गोल्डन कलर का लहंगा रहा आकर्षण का केन्द्र
सगाई के दौरान राजकुमारी मोहिना सिंह ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। वही उनके मंगेतर सुयशजी शेरवानी और लाल पगड़ी पहन रखी थी। जानकारी के अनुसार मोहिना ने सगाई के लिए तीन दिन की छुट्टी ली थी, उनकी सगाई हरिद्वार में हुई। मोहिना की रोका सेरेमनी में फैमिली की मौजूदगी में बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई। रीवा रियासत के लोगों को इसकी भनक तक न पड़ी।

Ranveer Singh latest news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/26/6_5_3626644-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
26 Oct 2018 03:50 pm