
सतनाः आज हम उन राशियों के बारे में बताने वाले है जिनका भाग्य 17 नवम्बर के बाद चमकने वाला है। जैसा की हम सभी जानते है की समय के साथ हमारे जीवन में है बदलाव होते रहते हैं। इनका मुख्य कारण ग्रहों की चाल के आधार पर होता है। इसी चाल के अनुरूप हमारा जीवन सुख दुःख हानि लाभ का सामना करता है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने ने बताया कि, आगामी 17 नवम्बर के बाद से तीन राशियों के भाग्य में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। इससे उनके जीवन में अच्छा समय आने वाला है जिससे इनके सभी दुखो का अंत होगा और परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी। तो आइये जानें उन भाग्यशाली राशियों के बारे में...।
-मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिये इस बार की दीवाली बहुत ही खास रहने वाली है क्योकि इस बार दीवाली पर इनको लक्ष्मी की कृपा मिलने वाली है, इन राशि के लोगों को रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं,आपका रुका हुआ धंधा फिर से तरक्की करने लगेगा। इस राशि वालो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे जो व्यक्ति प्रेम प्रसंग में है उनको प्रेम संबंधित मामलों में अपार सफलता मिलेगी। इन लोगों के शुभ दिन १७ नवम्बर के बाद से शुरु होने जा रहे हैं।
-सिंह राशि
इस राशि चक्रों के लोगों को अचानक धन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है यात्रा लाभकारी साबित होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे और धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे। रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार लोग कोशिश करेंगे और अपने कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।
-मीन राशि
कारोबार में आर्थिक लाभ होगा, इसके साथ विस्तार करने का उचित समय है, अगर आप कोई नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय सुनहरा साबित होगा,मां लक्ष्मी की कृपा से आपको कोई अच्छी सी नौकरी मिल सकती है। आपको तरक्की के साथ साथ आमदनी बढ़ेगी। इस राशि के जातकों का अच्छा समय घर के द्वार पर खड़ा है, यह समय इनके हर रुके हुए कामों को पूरा करके जाएगा। घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी, जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।