1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी नदी, हैंडपंप से खुद निकल रहा पानी, 20 रूपए देकर नाला पार कर रहे लोग, VIDEO

Chitrakoot Mandakini River Flood: मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके कारण कई इलाकों में बढ़ जैसी स्थिति बन गई है। प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें प्रभावित इलाकों को रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
3 min read
Google source verification

सतना

image

Akash Dewani

Sep 01, 2026

chitrakoot mandakini river flood

Chitrakoot Mandakini River Flood: लगातार बारिश से उफान पर मंदाकनी सहित अन्य नदी-नाले (फोटो सोर्स- Patrika)

Chitrakoot Mandakini River Flood Update: मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में लगातार हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसी बीच आरोग्यधाम से एक वीडियो सामने आया जिसमें मंदाकिनी नदी में स्थानीय नाविक बहता हुआ दिखाई दिया। नाविक रामघाट की तरफ बहता हुआ गया। चित्रकूट के सभी प्रभावित इलाकों में प्रसाशन, एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।

दूसरी तरफ सतना में भी नदी-नालों में उफान देखने को मिल रहा है। इसी बीच जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए अलर्ट जारी कर उफनती नदियों, नालों ,पुल, पुलियों और रपटों को पार नहीं करने की अपील की है। वहीं, मझगवां में कई मार्गों को भी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि, चित्रकूट स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संभागायुक्त रीवा शीलेंद्र सिंह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह भी चित्रकूट पहुंच चुके है।

कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

आरोग्यधाम क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस., पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह और SDRF कमांडेंट ने मौके पर पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए

प्रशासन और रेस्क्यू टीमें चला रही रेस्क्यू ऑपेरशन

मिली जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के केवटरा और लोसरिहा में एसडीएम आईएएस महिपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लोगो को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट किया जा रहा है। आरोग्यधाम में मंदाकिनी नदी का पानी तेजी से बस्तियों की तरफ बढ़ रहा है। SDERF टीम के द्वारा लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को अनाउंस करके घरों से निकाल रहे हैं और सुरक्षित स्थान तरफ भेज रहे हैं। प्रशासन द्वारा मझगवां डेल्हा रोड पर क्षतिग्रस्त रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। जैतवारा नदी बिरसिंहपुर रोड पर भी रास्ते को बंद किया गया है।

20 रुपए देकर पार करना पड़ रहा नाला

चित्रकूट परिक्रमा मार्ग द्वितीय मुखारविंद (शनि मंदिर के पास) भयंकर जलभराव से तालाब बन गया है। श्रद्धालु 20 रुपए देकर 50 फीट का नाला पार करने को मजबूर हैं। नगर पंचायत की लापरवाही से 10 दिनों से घरों में पानी भरा है। पीड़ित भोला के मकान की दीवार टूटने की कगार पर है।

मझगवां में पुल के ऊपर से निकल रहा पानी, आवागमन बंद

मिली जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के मझगवां जनपद में डेंगरहट खोड़री वाला पुल धंस गया। सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है जिसके चलते इलाके में आवागवन ठप पड़ गया है।

हैंडपंप से खुद निकल रहा पानी

इसी बीच सतना से एक वीडियो सामने आया। सतना के सोहास गांव में खेत के पास लगे एक हैंडपंप से खुद पानी निकलता देखा गया। बता दें कि, चित्रकूट समेत सतना जिले के कई इलाकों में पिछले 10 दिन से लगातार बारिश हो रही है।

प्रशासन की एडवाइजरी

जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में प्रशासन का कहना है कि सिमरावल नदी तथा आसपास के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियातन रामपुर बघेलान, कोटर, रघुराजनगर (सतना) एवं नागौद तहसील के तटीय एवं निचले क्षेत्रों के निवासियों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को उफनती हुई नदी, नाले, आदि जलश्रोतों के पास जाने और उन्हें पार करने के लिए मना किया गया है।

प्रभावित इलाके

  1. तहसील रामपुर बघेलान एवं कोटर के ग्राम- अकाउना, अबेर, इतौर, बर्दाढीह, कोरगंवा, गजिगवां, गौरैया, ढोढी, भातिगवां, मैनपुरा, गोलहटा, गढ़वा कला, टेढ़गवां, रजरवार, किचवरया, लॉलाक्ष, खोहर (अ एवं ब), घटबेलवा, कितहा पेपखार, मांझीहार पेपाखार, गढ़वा खुर्द, रघुनाथपूर, मढ़ी, सोनवर्षा, खामहा, रामनगर, कन्दवा, थथारा, माझीयार कोठार, पीपरक्षा, वनपरा, पिथेपुर, रेहुता, बरती, बेला, क्षिबौरा एवं निकटवर्ती क्षेत्र।
  2. तहसील रघुराजनगर (सतना) के ग्राम- सुहास, रंगोली, अमौधा, बाबूपुर, महदेवा, इटौरा, पोंडी, बकिया, सकरिया एवं नदी किनारे स्थित अन्य गांव।
  3. तहसील नागौद के ग्राम- जसईपुर, सिंहपुर तटीय क्षेत्र, रहिकवारा, अमकहा, गंज, पिपरी एवं आसपास के तटीय गांव।