3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ के बीच बीमार बुजुर्ग को चारपाई पर उठाकर 3 कि.मी चले परिजन, सतना में हालात बेकाबू

Satna Flood : भारी बारिश के कारण रघुराजनगर तहसील से गुजरने वाली सेमरावल नदी उफान पर है। बाढ़ के बीच एंबुलेंस न पहुंचने से परिजन और ग्रामीण बीमार बुजुर्ग को तीन किलोमीटर दुर्गम रास्तों से चलते हुए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Satna Flood

बाढ़ के बीच बीमार बुजुर्ग को चारपाई पर ले जाते परिजन (फोटो सोर्स: Patrika)

Satna News : मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाला विंध्य क्षेत्र इन दिनों भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालातों से जूझ रहा है। सतना, मैहर, चित्रकूट, रीवा, टीकमगढ़, पन्ना आदि जिलों से बारिश और बाढ़ के कारण बिगड़े हालातों पर अधिकतर चिंता में डाल देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर भारी बाढ़ प्रभावित जिले सतना की रघुराजनगर तहसील के सोहास क्षेत्र से सामने आई, जहां सेमरावल नदी उफान पर आने के कारण अंदुरूनी इलाके में रहने वाले ग्रामीणों का संपर्क जिले के मुख्य शहरों के साथ - साथ लगभग प्रदेशभर से टूट गया है। यहां आम जनजीवन तो प्रभावित है ही, बीमारों को इलाज के लिए शहर ले जाना तक नामुमकिन बना हुआ है। इसी बीच एक बीमार बुजुर्ग को खाट पर ले जाता वीडियो जामने आया, जो क्षेत्र की हकीकत और स्थानीय लोगों का दर्द बयां कर रहा है।

बताया जा रहा है कि, सेमरावल नदी का पानी बढ़ने से सोहास और सेमरा की ओर जाने वाली सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हैं। हालात ये हैं कि, कोई भी वाहन गांव के अंदर जाने में असमर्थ है। ऐसे में बीमार 65 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजन और ग्रामीण करीब 3 किलोमीटर तक चारपाई पर लेकर चलना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है।

वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

बताया जा रहा है कि, सेमरा गांव में रहने वाले 65 वर्षीय जगन्नाथ सिंह की भारी बारिश के बीच बीते कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। गुरुवार सुबह हालत अधिक बिगड़ने पर परिजन ने एंबुलेंस से संपर्क कर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के लिए सहायता मांगी। लेकिन, जल भराव के चलते एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। परिजन ने अन्य वाहनों से भी बुजुर्ग को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन नदी के उफान के चलते ऐसा करना भी संभव न था।

दुर्गम रास्तों से 3 किलोमीटर चार-पाई कंधों पर लेकर चले लोग

ऐसे में परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर बुजुर्ग को चारपाई पर लेटाया और कंधों पर उठाकर पैदल ही एंबुलेंस तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुट गए। करीब तीन किलोमीटर तक ग्रामीण पानी और खराब रास्ते के बीच चारपाई लेकर चलते रहे। इस दौरान बुजुर्ग की हालत को लेकर परिजन चिंतित नजर आए। जैसे-तैसे करीब एक घंटे से अधिक समय की मशक्कत भरे रास्ते से गुजरने के बाद परिजन एंबुलेंस तक पहुंचे और इस तरह बीमार बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा सका।

हर बारिश में क्षेत्र का टूट जाता है संपर्क

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि, हर बार बारिश के दिनों में सेमरावल नदी उफान पर आ जाती है। जिससे क्षेत्र का संपर्क मुख्य शहर से प्रभावित हो जाता है। सड़क पर पानी भरने के कारण आपात स्थिति में भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। बुधवार रात से नदी उफान पर है, जिससे क्षेत्र का जन जीवन पूरी तरह से थमा हुआ है। वहीं, सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और आपातकालीन सेवाओं की जरूरत को उजागर कर दिया है।