कटनी में छिपा बैठा था मुख्य आरोपी, गिरोह के तीन सदस्यों से दो लाख का सामान बरामद
सतना. उचेहरा थाना इलाके में एक साल के अंदर हुई चोरी की आठ वारदातों का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। शुक्रवार को एसपी रियाज इकबाल ने सभी आठ मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह के तीन सदस्य पकड़ में आए हैं। पूछताछ के बाद इनकी निशादेही पर करीब दो लाख रुपए के गहने बरामद कर लिया है। अन्य मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। खुलासे के दौरान एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी व उचेहरा थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी भी मौजूद रहे।
एसपी ने बताया, चोरी के मामलों को चिन्ति करते हुए थाना प्रभारी उचेहरा सुधांशु तिवारी, पीएसआइ आकाश बागड़ी, एसआइ एलपी वर्मा, एएसआइ रविंद्र द्विवेदी, प्रधान आरक्षक दीपक प्रधान, आरक्षक राकेश, महीप, तिलक, कविंद्र की टीम बनाई गई थी। इस टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद आरोपी संतोष केवट पुत्र राम सुंदर केवट (28) निवासी उचेहरा, मदन जायसवाल पुत्र सुदर्शन जायसवाल (58) निवासी कटनी, अजीत पुत्र पंजी लाल सोनी (38) निवासी कटनी को पकड़ा गया है। यह वारदातें कबूलीपकड़े गए तीनों आरोपियों ने 24 जुलाई 2017 को गढ़वाली निवासी महेंद्र द्विवेदी पुत्र रघुनाथ द्विवेदी, 7 जनवरी 2018 को कुर्महाई सेमररी निवासी अरविंद सिंह पुत्र रामपाल सिंह, 20 जनवरी 2018 को ऋतुराज सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह निवासी सहिजना उबाठी, 9 फरवरी 2018 को कमलेंद्र पुत्र रामसनेही सिंह निवासी भरहुत, 17 मार्च 2018 को कमल केवट पुत्र रामसिया निवासी ग्राम खोखर्रा, 12 अप्रेल 2019 को करुनेंद्र प्रताप सिंह पुत्र लखन प्रताप सिंह निवासी कुंदहरी, सुखेंद्र सिंह पटेल पुत्र रामकुमार पटेल निवासी करही खुर्द, 2 सितंबर 2019 को विनय कुमार मिश्रा पिता शिव प्रसाद मिश्रा निवासी नरहटी के यहां चोरी की घटना करना बताया है।
दीवार कूद गया आरोपी
पुलिस जब कटनी में रह रहे आरोपियों की तलाश में दबिश देने पहुंची तो एक आरोपी मदन जायसवाल पुलिस के बचने के लिए दीवार कूद गया। जिससे अरोपी की कमद में मोच आ गई। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों ने मैहर इलाके में भी घटनाएं की हैं। देहात क्षेत्र के अन्य मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में पता किया जा रहा है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।