सतना

नई बहू पर ससुर की फिर गई नजर, फिर हुआ कुछ एेसा…

पीडि़ता ने मां को सुनाई आपबीती तो पुलिस तक पहुंची बात, आरोपी की तलाश कर रही धारकुण्डी थाना पुलिस
less than 1 minute read
Jan 11, 2020
Father-in-law's eye again on new daughter-in-law
Father-in-law's eye again on new daughter-in-law

सतना. कुछ महीने पहले ही शादी होने के बाद बहू पर ससुर की नजर फिर गई। बेटे की बैर मौजूदगी में बलात्कार करने के बाद उसने धमका कर बहू को चुप करा दिया था। इसके बाद सिलसिला जारी रहा। हाल ही में जब मायके से ससुराल जाते वक्त ससुर ने रास्ते में फिर से बलात्कार किया तो इस बार पीडि़ता खुद को रोक नहीं पाई। उसने अगले ही दिन अपनी मां को फोन पर सब कुछ बता दिया। एेसे में मामला पुलिस तक पहुंच गया।

जानकारी मिली है कि 8 जनवरी को एक नवविवाहिता ससुर के साथ अपने मायके गई थी। इसी दिन रात करीब साढ़े 10 बजे ससुर ने घर चलने को कहा तो बहू साथ चल दी। इसके बाद रास्ते में खेत किनारे बने कुएं के पास ससुर ने बहू के साथ बलात्कार किया। ससुर इसके पहले भी हरकत कर चुका था। एेसे में 9जनवरी को पीडि़ता ने फोन पर मां को सब कुछ बताया। जब पुलिस के पास मामला पहुंचा तो पीडि़ता के बयान लेते हुए आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 के तहत अपराध कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

Published on:
11 Jan 2020 11:18 pm