सतना

उपद्रव में युवक की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल भेजा, आमौधा में माहौल शांत रखने पुलिस गस्त जारी
less than 1 minute read
Oct 30, 2019
Five accused of killing a youth arrested in a disturbance
Five accused of killing a youth arrested in a disturbance

सतना. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमौधा नई बस्ती में दो पक्षों के बीच उपद्रव के दौरान युवक की हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद मंगलवार को सभी आरोपी अदालत में पेश कर जेल भेज दिए गए।

गौरतलब है कि अमौधा नई बस्ती में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में रविवार की रात कल्लू उर्फ रवि अहिरवार की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई दिप्पू अहिरवार की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 302, 34 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया था। इसी मामले में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने सहयोगी एसआइ एनएन मिश्रा, एएसआइ केपी वर्मा, आरएन साकेत, मुलाम अहिरवार समेत अन्य स्टॉफ की मदद से आरोपियों को पकड़ा है।
यह हैं आरोपी
पुलिस ने आरोपी विनोद दहिया पुत्र महादेव दाहिया (32), भगवान दीन दहिया पुत्र महादेव दाहिया (34), महादेव दाहिया पुत्र पंखी दाहिया (70), देवीदीन दाहिया पुत्र महादेव दाहिया (37) सभी निवासी अमौधा नई बस्ती व रामविश्वास दाहिया पुत्र केठानी दाहिया (52) निवासी पतेरी करही रोड गोदाम के पास कको गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
दूसरे पक्ष पर भी मुकद्मा
उपद्रव के बाद पुलिस ने फरियादी विनोद दाहिया पुत्र महादेव की रिपोर्ट आरोपी नन्हें लाल अहिरवार, बेटवा, भुर्री, अंकुर, दिप्पू व कल्लू समेत अन्य 10 से 12 लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 324, 294, 452, 427, 147, 148, 149, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इस आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Updated on:
30 Oct 2019 12:05 am
Published on:
30 Oct 2019 12:05 am