13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Satna College Student Assault: श्रवण से रिश्ता नहीं बनाया तो… चार सहेलियों ने मिलकर एक को पीटा, वीडियो कॉल कर माफी मंगवाई

College Student Assault Video: छात्रा के साथ मारपीट करते वक्त युवतियों ने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज।
2 min read
Google source verification
Satna College Student Assault Video

4 girls assault college girl student video, छात्रा से मारपीट करते लड़कियां (Source-patrika)

Satna College Student Assault Video: मध्यप्रदेश के सतना में एक कॉलेज छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि छात्रा के साथ मारपीट करने वाली आरोपी भी 4 लड़कियां हैं। पूरा मामला एक युवक से रिश्ता बनाने को लेकर है, पीड़ित छात्रा के मुताबिक उसके कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राएं उस पर एक युवक से फ्रेंडशिप और रिलेशन बनाने के लिए दबाव बना रही थीं और जब उसने मना किया तो आरोपी छात्राओं ने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

सहेली ने फोन कर बुलाया

19 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बीते महीने 5 अगस्त को उसे एक सहेली ने फोन लगाकर सेमरिया चौराहे पर बुलाया था। मैं भाई के साथ वहां पहुंची, भाई मुझे छोड़कर चला गया। इसके बाद सहेली ने कहा कि एक रिश्तेदार के यहां चलना है। वो मुझे अपने साथ स्कूटी से नगर वन के सामने वाले मैदान में लेकर पहुंची। वहां पहले से तीन और लड़कियां मौजूद थीं, वहां पर दो लड़कियों ने मेरे साथ गाली गलौच व मारपीट की।

श्रवण से वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी

मारपीट करते हुए चारों लड़कियों ने उससे कहा कि तुमसे कहा था कि श्रवण सेन से बात करो वो तुम्हारा पूरा खर्चा उठाएगा, तुमने ऐसा क्यों नहीं किया। मारपीट के दौरान चारों लड़कियों ने वीडियो कॉल पर उसकी श्रवण से जबरदस्ती बात करवाई और माफी भी मंगवाई। इतना ही नहीं चारों लड़कियों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया या पुलिस में शिकायत की तो मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगी।

वीडियो वायरल होने के बाद पिता को बताई घटना

पीड़ित छात्रा घटना के बाद डर के कारण खामोश रही और किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता के मुताबिक उसकी मां की तबीयत खराब रहती है और पिता मां के इलाज को लेकर परेशान थे, इसलिए भी उसने पिता से कुछ नहीं कहा। लेकिन कुछ दिन पहले आरोपी छात्राओं ने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। जब एक रिश्तेदार के पास मारपीट का वीडियो पहुंचा तो छात्रा ने पिता व परिजनों को पूरी घटना बताई।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
घटना का पता चलने के बाद पिता छात्रा को साथ लेकर मारपीट करने वाली लड़कियों के परिजनों से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान एक छात्रा के पिता ने धमकाया कि वो शहर के सारे गुंडों को जानते हैं, कोई कुछ नहीं कर पाएगा। इसके बाद पिता छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। इधर छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।