सतना

अश्लील वीडियो दिखाकर पांच साल की मासूम से गैंग रेप

ट्यूशन पढ़ाने वाले ने अपने भाई के साथ मिलकर किया बलात्कार, बाबूपुर चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Jul 14, 2021
RAPE : साढ़े चार साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार
RAPE : साढ़े चार साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

सतना. पांच साल की बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने वाला मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता रहा। बच्ची के साथ वह वीडियो वाली हरकतें भी करता रहा। जब यह सब ट्यूटर के बड़े भाई ने देखा तो उसने भी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला जारी रहा और एक दिन दोनों भाईयों ने बच्ची को बलात्कार का शिकार बना लिया। जब मासूम को प्राइवेट पार्ट में दिक्कत हुई तो उसने मां को बताया। जिसके बाद सगे भाईयों की बेशर्म हरकत सब के सामने आ सकी। बच्ची को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे जिके बाद अपराध कायम करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों आरोपी अदालत मे ंपेश कर दिए गए। जहां से नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह और दूसरे आरोपी को केन्द्रीय जेल भेजा गया है।
पता चला है कि 10 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने पहुंचे नाबालिग आरोपी के साथ उसका बड़ा भाई अजय रतन भी पहुंचा। इन दोनों ने बच्ची को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथि बलात्कार किया। दर्द होने पर बच्ची ने आरोपियों की हरकत के बारे में अपनी मां को बताया था। बाबूपुर चौकी पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अपराध कायम किया। कोलगवां थाना से महिला पुलिस अधिकारी को मामले की जांच दी गई है। जिन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच विवेचना शुरू की है।

Published on:
14 Jul 2021 12:06 am