सतना

गर्मी और लॉक डाउन लोगों का बढ़ा रहा पारा

चाह कर भी लोग नहीं खरीद पा रहे ऐसी, फ्रिज, कूलर
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2020, 8:32 PM IST
Heat and lock down are increasing mercury
Heat and lock down are increasing mercury

सतना. लॉक डाउन के साथ शहर का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है । गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है । कड़ी धूप के कारण घर में रह रहे लोगों को गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है । लेकिन इस बार गर्मी बाकी साल से काफ ी अलग है । ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए एसी, फ्रिज, कूलर व दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदते हैं, लेकिन इस बार गर्मी में वह चाहकर भी कई चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं । ऐसे में उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

नहीं मिल पाएंगे लेटेस्ट फ ीचर वाले आइटम्स
लॉक डाउन खत्म होने की अगली तारीख 3 मई तक है । ऐसे में उम्मीद है कि 3 मई के बाद शहर की दुकानें खुल जाए और लोग गर्मी में अपने पसंद की फ ीचर्स वाली ऐसी, फ्रिज ले सकें। इस बारे में कई दुकानदारों ने बताया कि लॉक डाउन के बाद जो स्टाक पहले से उपलब्ध है फि लहाल उसी का सेल किया जाएगा । क्योंकि अभी मैन्युफैक्चरिंग बंद है। ऐसे में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम तुरंत दुकानों में आना संभव नहीं है।

अभी नहीं हो पाएगी होम डिलीवेरी
लॉक डाउन से पहले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से होम डिलीवरी नहीं हो पाएगी । फि लहाल इसका प्रावधान नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में शहर के कई दुकानदारों ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया बंद है जब तक आदेश नहीं दिया जाएगा। इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं क्योंकि अभी दुकान से सामान निकालने में दिक्कत होगी। जब तक पूरी तरह दुकान न खुल जाए लोगों को घर तक सामान पहुंचाने में असुविधा होगी।

लॉक डाउन के कारण पिछले एक महीने से दुकान बंद है। फि र भी सरकार के आदेश का पालन कर रहा हूं । संकट की घड़ी में हम सब को मिलकर चलना है । अभी गर्मी का समय है। कई ग्राहक फ ोन कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें कोई भी सुविधा नहीं दे सकता जब तक लॉक डाउन पूर्ण रूप से न खुल जाए।

विनोद पंजवानी, शॉप ओनर, इलेक्ट्रानिक शॉप

फि लहाल हमारी दुकान बंद है जो परिस्थिति है उसका सामना करना पड़ रहा है । मैं बस यही कहना चाहूंगा कि लॉक डाउन के बाद दुकान खोलने पर जो भी समान मिले, उसे लोग ले सकते हैं क्योंकि इस बार मनपसंद और लेटेस्ट आइटम अभी नहीं आने वाले हैं।

अजय अग्रवाल, शॉप ओनर, इलेक्ट्रानिक शॉप

Published on: