सतना

लॉक डाउन में दें स्वीट होम को अटै्रक्टिव लुक

बिना इंटीरियर डेकोरेटर के खुद से डिजाइन कर अलग लुक दे सकते हैं
2 min read
• •
Updated: 1 May 2020, 11:19 PM IST
Home an Attractive Look in Lock Down
Home an Attractive Look in Lock Down

सतना. हम सभी अपने घर को स्वर्ग जैसा सुंदर और फ ाइव स्‍टार होटल के रूम से भी ज्‍यादा सुंदर और आकर्षक बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम घर के इंटीरियर डेकोरेशन पर मोटा खर्च भी करते हैं। घर को स्पेशल लुक देने के लिए नामचीन इंटीरियर डेकोरेटर को मोटा फ ीस चुका कर हायर करते हैं। लेकिन अभी लॉक डाउन चल रहा है। दो महीने से आय का स्त्रोत भी रुका हुआ है। एेसे में मोटी रकम चुका कर इंटीरियर को हायर करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन आप के लिए अच्छी खबर है आप इन दिनों फ्री हैं और इस फ्री टाइम में भी घर को बिना इंटीरियर डेकोरेटर के खुद से डिजाइन कर अलग लुक दे सकते हैं और वह भी बहुत कम खर्च कर।

डिफरेंट वॉलपेपर से दीवारें बोल उठेंगी

इंटीरियर डेकोरेटर सुरभी अरोरा कहती हैं कि घर को स्पेशल लुक देने के लिए दीवारों को डिजाइनर लुक देना बहुत जरूरी है। दीवारों को बिल्‍कुल अलग लुक देने के लिए ग्राफि कल पेंटिंग्‍स का उपयोग करें। इसके साथ ही वॉलपेपर जैसे ऐनिमल प्रिंटेड, वुड लुकिंग, वैल्‍वेट फ्लोक्‍ड, ब्रिक्‍स एंड स्‍टोन वॉलपेपर दीवारों को ट्रेंडी लुक देता है। घर के दीवारों का कलर हमेशा फ र्नीचर से मिलता जुलता ही इस्‍तेमाल करें। बिना इंटीरियर डिजाइनर की मदद से सही कलर का चुनाव ऑनलाइन कर सकते हैं। घरों में आसानी से मिलने वाली चीजें जैसे कार्डबोर्ड, झालर लाइट, रस्सी का उपयोग करके दीवारों में शेल्फ वॉल हैंगिंग्स एवं हैंगिंग लाइट बनाकर अपने घरों की खाली दीवारों को सुंदर बना सकते है।

घर में आएगी ताजगी व सुंदरता

अगर आपके घर मे गार्डन है तो अलग -अलग पौधे लगाकर और आप अपने घर में रखी प्लास्टिक की बोतल या प्लास्टिक के बड़े कब में पौधे उगा कर अपने गार्डन की दीवारों को व गार्डन को एक नया लुक भी दे सकते हैं । साथ ही उस बोतल या कप में एक रस्सी की मदद से उन्हें अपने घरों में गार्डन में, बालकनी में टंगा भी सकते हैं। जिससे आपके घर मे सुंदरता व ताजग़ी बानी रहेगी और आप इसे समय समय पर बदल भी सकते हैं ।

Published on: