सतना

मानवाधिकार संरक्षण ने वितरित की खाद्य सामग्री

मानवाधिकार संरक्षण जिला इकाई द्वारा मारवाड़ी सेवा सदन में सेन समाज व ऑर्केस्ट्रा, गायक, कलाकार, संगीत कलाकारों के साथ सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2020, 11:45 PM IST
Human rights protection distributed food items
Human rights protection distributed food items

सतना. मानवाधिकार संरक्षण जिला इकाई द्वारा मारवाड़ी सेवा सदन में सेन समाज व ऑर्केस्ट्रा, गायक, कलाकार, संगीत कलाकारों के साथ सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान गरीबख् जरूरतमंद, घुमंतू परिवारों को खाद्य सामग्रियों व बच्चों को बिस्कुट बांटी गई। खाद्य सामग्री का वितरण सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए किया गया। मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष श्रीकृष्ण माहेश्वरी ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने वाले परिवारों की हो रही है। जो रोज काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मानवाधिकार संरक्षण के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र गोयल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन को देखते हुए गरीबों व लाचार, निसहाय लोगों के बीच खाद्य सामाग्री आटा, चावल, शक्कर, मसाला, चाय की पत्ती, मास्क व साबुन तेल नमक व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी समाज के मंत्री रामावतार चमडिय़ा, पीडी अग्रवाल, श्याम लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, आनन्द कुमार अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अशोक खानेचा, शेरू खुल्लर मौजूद थे।

Published on: