सतना

बीच सड़क पर सामने आए पति, पत्नी और वो

रीवा रोड पर जमकर हुआ हंगामा, पति के साथ कार में घूम रही लड़की को पत्नी ने पीटा, थाने में दर्ज कराई पति की शिकायत

less than 1 minute read
Sep 07, 2019
Husband, wife and she appeared on the road between

सतना. पत्नी को पति की हरकतों पर पहले से शक था। इसलिए पति के घर से निकलते ही उसने पीछा कर लिया। शक तब यकीन में बदला जब पति ने अपनी लग्जरी कार में एक लड़की को बैठा लिया। हंसी ठिोली करते दोनों बेफिक्र कार से जा रहे थे। तभी पत्नी अपने भाई के साथ कार के सामने आ गई। पत्नी को देख हक्का बक्का हुए पति ने खुद को कार के अंदर ही बंद कर लिया। फिर क्या था, बीच सड़क पर जमकर हंगामा कटा। महिला ने कार में बैठे पति को दो, चार हाथ जमा दिए। इधर, मुंह छिपाए भाग रही लड़की को भी सरेराह थप्पड़ पड़े। कुछ देर बाद मौका पाकर लड़की ऑटो में सवार होकर चलती बनी। इधर, कार सवार युवक भी मौके से भाग निकला।
सूत्रों के अनुसार, कोटर के मेहुती गांव के निवासी पंकज पाण्डेय की पत्नी सीमा पाण्डेय ने थानेे में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 155 के तहत रिपोर्ट लिखी है। शिकायत में सीमा ने बताया कि वह पति के साथ भरहुत नगर में रहती है। पति ट्रांसपोर्ट कंपनी की फार्वर्डिंग एजेंसी में काम करता है। पंकज डेढ़ साल से किसी लड़की के संपर्क में है। इसकी भनक लगने पर सीमा ने अपने भाई धीरेन्द्र शुक्ला की मदद ली। जब पति की हरकतों को जांचने के लिए पीछा किया तो उसकी पोल खुल गई। इस घटनाक्रम के दौरान पति पत्नी के रिश्तों में भी खासी दरार आ गई। एेसे में सीमा अपने भाई के साथ मायके चली गई है। पुलिस ने सीमा की रिपोर्ट के बाद उसे मानवी परामर्श केन्द्र में जाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

बगदरा घाटी में डकैती करने वाले दो बदमाश गए जेल
Published on:
07 Sept 2019 11:57 pm
Also Read
View All