सतना

Big Breaking: नीरव मोदी के बाद MP का एक बड़ा सराफा कारोबारी फरार!, 200 करोड़ गटक कर बंद किया शोरूम

Big Breaking: नीरव मोदी के बाद MP का एक बड़ा सराफा कारोबारी फरार!, 200 करोड़ गटककर बंद किया शो रूम

2 min read
Apr 16, 2018
it department raids in Shere Punjab Jewellers Pvt Ltd

सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर में प्रसिद्ध सराफा कारोबारी का लगातार बंद शटर और उसका परिवार सहित संपर्क विहीन होना कई संकेत दे रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर शहर के सराफा कारोबार पर पड़ा है। शादी-ब्याह का सीजन होने के बाद गिरती शाख ने सराफा कारोबारियों की पेशानी पर भी बल डाल दिया है। रोज नई अफवाहें भी सामने आ रही है।

कई लोगों का मानना है कि जिस तरह पीएनबी बैंक घोटाला कर हीरा कारोबारी नीरव मोदी विदेश फरार हो गया। ठीक उसी तरह सतना में भी कहानी दोहराई जा रही है। हालांकि रविवार को एक नई जानकारी जो उनके करीबियों से सामने आई हैं उसमें यह तो स्पष्ट हुआ है कि उसने अपने नंबर बदल लिए हैं और कुछ लोगों के संपर्क में हैं। हालांकि इन करीबियों को भी अपनी लोकेशन नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें

MP के इस गांव में मिली चंदेल कालीन पाषाण प्रतिमा, कामुख मूर्ति देखने उमड़ी भीड़

सराफा कारोबारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज
रीवा रोड स्थित सराफा कारोबारी संजय वर्मा के खिलाफ एक एफआइआर दर्ज होने के बाद अब उसकी सुरागरशी में पुलिस भी शामिल हो गई है। हालांकि अभी रविवार तक पुलिस के भी हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं। उधर संजय वर्मा के करीबियों की माने तो शनिवार को उसने बात की है। बातचीत ३ मिनट से कम अवधि की रही है। इस दौरान उसने यह जरूर कहा है कि वह लौट कर आएगा।

विदेश भागने की अफवाह
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह परिवार सहित लौटेगा या किस तरह उसकी वापसी होगी। यह भी बताया जा रहा है कि उनकी लोकेशन स्पष्ट नहीं है। लेकिन करीबी बता रहे हैं कि या तो वह दिल्ली में है या फिर मुबंई में। हालांकि रविवार को यह अफवाह काफी तेज रही कि वह विदेश चला गया है लेकिन शाम तक इस अफवाह की पुष्टि नहीं हो सकी और करीबियों ने इससे इंकार किया कि वह विदेश चला गया है।

बाहरी व्यापारियों ने शहर में डाला डेरा
सराफा कारोबारियों की मानें तो इस घटना ने उनकी साख तो गिराई ही साथ ही पूरे सराफा बाजार की साख पर असर पड़ा है। इस कारोबार में बाहरी व्यापारी उन्हें साख पर बहुमूल्य धातुएं देते थे। उसके बाद समय आने पर रकम का लेनदेन हुआ करता था। लेकिन इस घटना के बाद कई बाहरी व्यापारी आकर उनसे अपने आभूषण और धातुएं वापस मांग रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि अब जुबानी क्रेडिट पर व्यापार नहीं होगा। अब आभूषण और धातुएं या तो नकद में दी जाएंगी या फिर उसका चेक दिया जाए। अब जब शादी ब्याह का सीजन है और साख का संकट बन गया है और इसी वक्त व्यापार भी उठान पर है, यह बदले हालात व्यापार को काफी असर डालेंगे।

ज्यादातर कर्मचारी एडवांस पर
संजय वर्मा के शो-रूम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में काम करने वाले 75 फीसदी कर्मचारी एडवांस में काम करते थे। अर्थात सभी ने संजय से एडवांस रकम ले रखी थी। यह भी बताया गया कि एक कर्मचारी के जीजा की मौत होने के बाद उसकी बहन को 25 लाख रुपए मिले थे। जिसे उसने कारोबारी के यहां जमा करवाया था। इसके एवज में हर माह उसे 25 हजार रुपए दिए जाते थे। इस तरह कई कर्मचारियों का लेनदेन सराफा कारोबारी से थे।

ये भी पढ़ें

MP में अच्छी बारिश के आसार, वर्ष-2018 में समय पर आएगा मानसून, यहां पढ़ें स्काइमेट का पूर्वानुमान
Published on:
16 Apr 2018 02:57 pm
Also Read
View All