सतना

जन्माष्टमी: घर और मंदिरों में बजी बधाई, गूंजे-नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

कई सामाजिक संस्थाओं ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
2 min read
Sep 03, 2018
janmashtami celebration in satna
janmashtami celebration in satna

सतना। जिलेभर में रविवार को कई स्थानों पर कृष्ण जन्मोत्सव भक्ति-भाव के साथ मनाया गया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... गीत से कृष्ण मंदिर और घर गूंज उठे। चिन्मय मिशन के तत्वावधान में चिन्मय विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। समिति की आशा नायक ने बताया कि इस अवसर पर ब्रह्मचरिणी गार्गी चैतन्य के सान्निध्य में मिशन के सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की 1008 नामों के साथ पूजा की गई।

ब्रह्मचरिणी ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। आयोजन में केबी नेमा, रामेश्वर रैकवार, अरुण भारतीय, अशोक दीक्षित, मनमोहन माहेश्वरी, अमरनाथ अवस्थी, अंशु राय, पुष्पराज गहरवार, शत्रुघ्न प्रताप सिंह, शुभकरण पटेल सहित अनेक साधक शामिल रहे।

अय्यप्पा मंदिर
शहर के अय्याप्पा नगर बांधवगढ़ कालोनी स्थित अय्यप्पा मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए थे। सुबह ७ बजे महाआरती की गई। 7:30 से 8:30 बजे तक भजन कीर्तन हुए। रात दस बजे तक महाभंडारा चला। मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष केएनजी पिल्लई, उपाध्यक्ष कलाधर्र पिल्लई, उप सचिव हरि प्रसाद नायर, कोषाध्यक्ष एमआरवी नागर एवं समाज के प्रभुद्धजन मौजूद रहे।

मटकी फोड़ स्पर्धा
सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव शहर के अधिकतर मंदिरों में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्त्यारगंज स्वामी चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मटकी फोड़ स्पर्धा का आयोजन रात 10 बजे हुआ। सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष पं. रत्नाकर चतुर्वेदी ने मटकी फोड़ स्पर्धा विजेता को 11 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

रात 12 बजे जन्में कान्हा
शहर के प्रमुख मंदिरों में सोमवार की रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को दिनभर मंदिरों की सजावट की गई। मंदिरों के हिंडोले को सजाया गया। शहर के प्रमुख मंदिर बिहारी मंदिर, व्यंकटेश मंदिर, श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य को सजाया गया है। वर्षों बाद संयोग बना है कि इस बार अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र एक साथ मिलने से जन्मोत्सव की धूम रहेगी।

जेल में 400 कैदी रखे व्रत
केंद्रीय जेल में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। कैदियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया गया कि 400 कैदियों ने व्रत रखा। इसके लिए जेल प्रबंधन ने भी तैयारी कर रखी है। वे कैदियों को व्रत तोडऩे गुड़ व मूंगफली देगा। साथ ही विशेष भोज के रूप में साबूदाने की खीर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

Published on:
03 Sept 2018 05:17 pm