
सतना। फिल्म डायरेक्टर संदीप बाथम अपनी नई फिल्म 'क्या यही इश्क है' को लेकर विन्ध्य की कई चुनिंदा इलाकों का दौराकर कई प्रमुख स्थानों को चिन्हिंत किया है। फिल्म की सूटिंग को लेकर विन्ध्य के सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली आदि स्थानों का दौरा कर लोकेशन की तलाश की जा रही है। कई स्थानों को देखकर उसे अपनी फिल्म के लिए चिन्हित किया है।
इसी दौरान उन्होंने पत्रिका से एक मुलाकात में बताया कि विंध्य का दौरा कर फिल्म के अनुसार लोकेशन फइनल किया जा सके। इसके लिए उनके सहयोगी रंगमंचीय कलाकार जीतेंद्र दीक्षित भी उनके साथ रहे। बाथम कहते हैं कि लोकशन तय होने के बाद औपचारिक अनुमति लेने के बाद शूटिंग शुरू की जाएगी।
सभी के अंदर कलाकार होता है
बाथम कहते हैं कि फि ल्म सफ र में कोई भी कलाकार बड़ा या छोटा नहीं होता है। सभी के अंदर कलाकार है। अंदर छुपे कलाकार को पहचानने की कला होनी चाहिए। अगरए वो बाहर आ गयाए तो सफ ल होने से कोई रोक नहीं सकता।
जलप्रपातों पर विशेष नजर
डायरेक्टर बाथम ने बताया कि विगत दो दिन से विंध्य को घूम रहे हैं। क्षेत्र के कई हिस्से काफ ी हरे-भरे हैं, प्राकृतिक सौन्दर्य भी है। लेकिन, जल प्रपात खास हैं, शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन हो सकते हैं। वे कहते हैं कि दो दिन के दौरान पूर्वाए चचाई, क्योटी सहित सतना जिले के कई क्षेत्रों का दौरा किया। चचाई का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। यहां की हरियाली को फि ल्म में दिखाएंगे।
एक लव स्टोरी है
संदीप बाथम ने बताया कि क्या यही इश्क है की कहानी प्यार पर आधारित है। इस फि ल्म में कलाकारों के नाम सलेक्ट हो गये हैं लेनिक कलाकारों ने अभी स्वीकृति लेना बाकी हैं जिसमें मुख्यत: इमरान हाशमी, श्रध्दा कपूर, किरण कुमार, शाबाज खान आदि से बात चल रही है। शेष कलाकार विंध्य क्षेत्र से लिए जाएंगे। कई कलाकारों का चयन हो चुका है। अभी भी कई कलाकारों की तलाश जारी है। अपने सतना जिले से जीतेंद्र दीक्षित का चयन हो चुका है।
विंध्य से हमारा पुराना जुड़ाव
उन्होने बताया कि हमारा जुड़ाव विंध्य से पुराना है। यहां मैं पहले भी कई बार आ चुका हूं। मेरा मानना है कि छोटे इलाकों में शूटिंग करने से फि ल्म का प्रचार पहले ही हो जाता है। साथ ही फि ल्म में जो भी कलाकार व अन्य दर्शक फिल्म में दिखते हैं, वे इस फिल्म को एक बार टॉकिज जरूर देखने जाते हैं। हमारी फिल्म में अधिकतर लोकल टच रहता है।